अस्थियां बहाने जा रहा था जवान, हादसे के बाद टैंकर के नीचे यू फंसी मिली बाॅडी

औरंगाबाद. बाइक से जा रहे इंडियन रिजर्व बटालियन के जवान की आडगांव के पास टैंकर की टक्कर से शुक्रवार सुबह मौत हुई। यह हादसा इतना भीषण था कि टैंकर के नीचे जवान की बाॅडी पडी रही। हादसे में बाइक पर सवार जवान की साली गंभीर रुप से घायल हुई है। वहीं साली की एक साल की बच्ची की मौत हुई। रिश्तेदार महिला अस्थियां विसर्जित करने जा रहे थे दोनों…..अस्थियां बहाने जा रहा था जवान, हादसे के बाद टैंकर के नीचे यू फंसी मिली बाॅडी

ये भी पढ़ें: पैसे लेकर किया था चुनाव प्रचार, हुई ऐसी गलती कि मुसीबत में पड़े निरहुआ

-इंडियन रिजर्व बटालियन के जवान किशोर थोटे (27) की रिश्तेदार महिला की मौत हुई थी उसकी अस्थिया विसर्जित करने के लिए वे बाइक से अपनी साली और उसकी छोटी बच्ची के साथ जा रहे थे।
-आडगांव में उनकी बाइक को तेज रफ्तार टैंकर ने जोरदार टक्कर मारी। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे में किशोर और एक साल की गायत्री की मौके पर ही मौत हुई वहीं कावेरी (25) घायल हुई।
-हादसे के बाद किशोर और गायत्री की लाश टैंकर के नीचे पड़ी रही। स्थानीय लोगों ने कावेरी को हाॅस्पिटल पहुंचाया। पुलिस ने टैंकर ड्राइवर को गिरफ्तार किया है।

Back to top button