अस्थमा के रोगियों के लिए फायदेमंद है बकरी का दूध

हम लोग बीमारियों से बचने के लिए बहुत सारे तरीको का इस्तेमाल करते है.पर आज हम आपको एक ऐसा तरीका बताने जा रहे है जिसके इस्तेमाल से आप बहुत ही आसानी से अपने शरीर का बचाव बीमारियों से कर सकते है.कुछ ऐसे फल भी होते है जिनका सेवन करके कई बीमारियों से बचाव किया जा सकता है.
1-कभी कभी भूख न लगने की समस्या हो जाती है .अगर आपको भी भूख नहीं लगती है तो सुबह उठकर नींबू पानी पीने से आराम मिलता है.इसके अलावा अगर आप खाना खाने से पहले अदरक को पीसकर सेंधा नमक के साथ खाते है तो भूख ना लगने की समस्या दूर हो जाती है.
2-कभी कभी हमारे शरीर में खून ठीक से साफ़ नहीं हो पाता है.जिसके कारन बहुत सारी बीमारियों के होने का खतरा रहता है.इससे बचने के लिए रोज़ाना नींबू, गाजर, गोभी, चुकन्दर, पालक, सेब, तुलसी, नीम और बेल के पत्तों को मिलाकर इनका जूस निकाल ले.इसे पीने से खून तो साफ़ होता ही है और साथ ही पेट से जुड़ी सभी समस्याए भी दूर हो जाती है.
ये फैशन करने से हो सकता है कमर दर्द
3-अगर आपको अस्थमा की बीमारी है तो रोज लहसुन, अदरक, तुलसी, चुकन्दर, गोभी, गाजर का रस या भाजी का सूप या फिर मूंग की दाल का सूप पीने से आपको आराम मिलेगा,इसके आलावा अस्थमा के रोगियों के लिए बकरी का शुद्ध दूध भी बेहद फायदेमंद माना जाता है.





