घेराबंदी कर पुलिस ने ईनामी बदमाश को किया ढेर, मुठभेड़ में सब इंस्पेक्टर धायल

अलीगढ़(यूपी).यहां शुक्रवार रात इनामी बदमाश कार लूटकर भाग निकले। मुखबिर की सूचना पर मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई। घेराबंदी कर बदमाशों को रोकने की कोशिश की गई, तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। मुठभेड़ में एक बदमाश ढेर हुआ, जबकि 2 अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल में भाग निकले। जवाबी एक्शन में सब इंस्पेक्टर घायल हो गया।” आगे पढ़िए पूरा मामला…
ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया में निकली वैकेंसी, निःशुल्क होगा आवेदन
– मामला थाना अकराबाद क्षेत्र का है। यहां पुलिस को कई दिनों से बदमाशों की सक्रियता की जानकारी मिल रही थी।
– शुक्रवार रात करीब 3 बजे बदमाशों ने नानऊ पुल के पास हथियारों के बल पर एक ग्राम प्रधान की सेन्ट्रो कार लूटकर भाग निकले।
– एसएसपी अलीगढ़ राजेश कुमार पांडेय के मुताबिक, ”मुखबिर की सूचना पर उनकी घेराबंदी की गई। जब जसरथपुर में बदमाशों को रोकने की कोशिश की गई, तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी।”
– ”जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश ढेर हुआ। वहीं, दो बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। मुठभेड़ में एक सब इंस्पेक्टर घायल हो गया।”
– ”छानबीन में पता चला कि ढेर हुए बदमाश का नाम रमजानी है और मंगलूर जनपद हरिद्वार प्रांत उत्तराखंड का रहने वाला है।”
– ”मृतक पर डकैती के 12 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। साथ ही सहारनपुर पुलिस ने इसपर 50 हजार और उत्तराखंड में 25 हजार रुपए का इनाम रखा है।”





