सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया में निकली वैकेंसी, निःशुल्क होगा आवेदन
December 9, 2017
1 minute read
सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया (SCI) में कंसल्टेंट के पदों पर भर्ती की जा रही हैं। सभी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन निःशुल्क है। आवेदन से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए आगे पढ़ें…
सुप्रीम कोर्ट (SCI) ऑफ इंडिया पद का विवरणः कंसल्टेंट कुल पद: 02 शैक्षणिक योग्यताः उम्मीदवारों के पास लॉ में स्नातक डिग्री/ लॉ में पांच वर्ष की इंटीग्रेटेड डिग्री होनी चाहिए।
आयु सीमाः अधिकतम 25 वर्ष वेबसाइट: supremecourtofindia.nic.in आवेदन शुल्कः सभी वर्ग के लिए निःशुल्क
ऐसे करें आवेदन: उम्मीदवार उपरोक्त वेबसाइट से निर्धारित आवेदन पत्र के प्रारूप को डाउनलोड कर उसे भरें और साथ में शैक्षणिक प्रमाणपत्रों एवं अन्य दस्तावेजों की प्रतियों को संलग्न कर ‘मेंबर सेक्रेटरी, मेडिएशन एंड कॉन्सिलिएशन प्रोजेक्ट कमिटी, सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया, सुप्रीम कोर्ट कंपाउंड, नई दिल्ली- 110201’ के पते पर 08 जनवरी, 2018 तक भेज दें।