अयोध्या में राम मूर्ति को लेकर विचार है, फैसला नहीं हुआ: प्रमुख सचिव

अयोध्या. अयोध्या में सरयू तट पर भगवान राम की 100 मीटर ऊंची प्रतिमा लगाने की खबरों के बीच यूपी सरकार के प्रमुख सचिव ( धर्मार्थ कार्य) अवनीश अवस्थी ने कहा, “राम मूर्ति लगाने को लेकर अभी एक विचार है, इसमें अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। अभी कोई स्थान तय नहीं है। कितनी रकम लगेगी, किस स्थान पर बनेगी। अभी यह तय नहीं है, अभी केवल एक विचार है।प्रजेंटेशन में ऐसी किसी मूर्ति की बात नहीं थी: राम नाईक, गवर्नर

-वहीं, काशी विद्यापीठ के 39वें दीक्षांत समारोह में पहुंचे राज्यपाल राम नाईक ने कहा,”सोमवार को राज्य सरकार ने एक प्रेजेंटेशन हमें दिखाया है, जिसमे ऐसी किसी मूर्ति की बात नहीं थी। हालांकि, अयोध्या में जो भी जाता है, उसके मन में राम की मूर्ति देखने की इच्छा होती है। इसमे क्या किया जाए, इस प्रकार की चर्चा चल रही है। इसका निर्णय सब बातों को देखने के बाद राज्य सरकार करेगी।”
मीडिया में ऐसी खबर पर थी चर्चा
– मीडिया में ऐसी खबर आई कि योगी सरकार ने अयोध्या में भगवान राम की भव्य प्रतिमा लगाने का तैयारी की है। अयोध्या के सरयू नदी के तट के किनारे 100 मीटर ऊंची भगवान राम की एक बड़ी प्रतिमा लगाने की योजना योगी सरकार ने बनाई है।

18 अक्टूबर को अयोध्या जाएंगे गर्वनर और सीएम
– यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गवर्नर राम नाईक 18 अक्टूबर को जाने वाले है। इस दिन पूरे देश में छोटी दीपावली का त्योहार है। इसमें अयोध्या के सरयू तट के किनारे पौने दो लाख दीप जलाकर रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है।
– दोनों डिप्टी सीएम, केन्द्रीय पर्यटन राज्यमंत्री एल्फांस कंननथानम और केन्द्रीय संस्कृति मंत्री महेश शर्मा के साथ स्थानीय सांसद, विधायक और बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसमें हिस्सा लेंगे।

छोटी दीपावली (18 अक्टूबर) के दिन ये है कार्यक्रम
– कार्यक्रम का शुभारम्भ दोपहर 2 बजे शोभा यात्रा से शुरु होगी। शाम 4 बजे शोभा यात्रा रामकथा पार्क पहुंचेगी, जहां सीएम और गर्वनर राम नाईक इसका स्वागत करेंगे। मंच पर कई लाभार्थियों के कई कार्यक्रम होंगे। आवास , बिजली कनेक्शन तथा कुछ बच्चो और महिलाओं को वस्त्र और उपहार भी दिए जाएंगे।

शाम 6 बजे सरयू घाट पर आरती होगी। मौजूदा वक्त में सीएम के आदेश पर रोज आरती कार्यक्रम हो रहा है। उसी वक्त सरयू घाट पर पौने दो लाख दीप जलाए जाएंगे। योगी सरकार इस दीप कार्यक्रम को विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी कर रही है। रात 8 बजे इंडोनेशिया और श्रीलंका से दो राम लीला की टोली आ रही है। यहां पर रामलीला मंचन होगा।
पर्यटन विभाग हर साल कार्यक्रमों का करेगा आयोजन
प्रमुख सचिव अवनीश अवस्थी (धर्मार्थ कार्य) अभी हम लोग इसको रामकथा पार्क तक ही सीमित रहते थे, लेकिन भविष्य में अयोध्या के कई प्रसंग है , जिनको हम जोड़ेंगे, इस पर विचार चल रहा है। इस बार समय कम है, इसलिए जल्दी से जल्दी कार्यक्रम करना चाहते हैं।
ऐसे बढाएंगे अयोध्या में पर्यटकों की संख्या
– केन्द्र सरकार ने स्वदेश दर्शन योजना में 135 करोड़ की योजना स्वीकृत करके 20 फीसदी रकम भी जारी कर दिया गया है। प्रमुख सूचना (धर्मार्थ कार्य) अवनीश अवस्थी ने कहा, ” अभी और योजनाएं को लेकर दूसरे विभागों से बातचीत चल रही है। लेजर शो कराने के लिए हमें मिल जाता है। हम उसे भी कराएंगे।”
ये भी पढ़े: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया से निपटने के लिए तैयार किया यह बड़ा प्लान
-“दीपावली को लेकर हमारा कार्यक्रम है कि पूरे एक सप्ताह तक छोटी दीपावली , दीपवाली , हनुमान जयंती , अन्नकूट महोत्सव कुल मिलाकर सभी त्योहारों, अगर इसे महोत्सव के तौर पर चार पांच दिन मनाएं जाएं, तो पर्यटकों की संख्या बढ़ जाए ।