राम की नगरी में योगी सरकार उतारेगी फाइटर प्लेन, जी-जान से हो रही तैयारी

लखनऊ. योगी सरकार ने पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के निर्माण की कवायत शुरू कर दी है। इस एक्सप्रेस वे का मुख्य केंद्र फैजाबाद और अयोध्या के बीच में होगा। यूपी सरकार आने वाले वक्त में अयोध्या में भी ट्रांसपोर्ट और फाइटर प्लेन उतारेगी। आपको बता दें कि आगरा-एक्सप्रेस वे पर इंडियन एयरफोर्स के फाइटर एयरक्राफ्ट उतारने के बाद अब योगी सरकार इस प्रोजेक्ट पर काम कर रही है।
यूपीडा के सीईओ अवनीश अवस्थी ने को बताया- “पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे और बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर भी एयर स्ट्रिप बनाएंगे। जिसको लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। एयरफोर्स की टेक्निकल टीम के कुछ इंस्पेक्शन बाकी है। उसके बाद उस जगह को फाइनल कर दिया जाएगा जहां इन्हें बनाया जाना है।”
-यूपी में हम युद्ध के दौरान इमरजेंसी में फाइटर प्लेन उतार सके इसलिए हम एडवांस तैयारी में लगे हैं। अयोध्या में पहले ईएसई को पूरा कर लेंगे, इसके बाद बुलदेलखंद में काम शुरू होगा।
-पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का एयर स्ट्रीप फैजाबाद अयोध्या के बीच में होगा। उन्होंने बताया- “जब पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का निर्माण पूरा हो जाने के बाद सरकार वहां ट्रांसपोर्ट और फाइटर प्लेनों को उतारेगी।”
विषम परिस्थितियों में उतर सकेंगे विमान
-अवनीश अवस्थी ने बताया- “सरकार ने एक प्रस्ताव बनाया है जहां फैजाबाद-अयोध्या के बीच एयर स्ट्रीप बनाने की कवायत है। जिससे कभी भी विषम परिस्थितियों में लड़ाकू विमान उतारा जा सकें।
UP में एयर स्ट्रिप वाले 3 एक्सप्रेस-वे होंगे
-नोएडा से आगरा के बीच बना यमुना एक्सप्रेस-वे देश का पहला एक्सप्रेस-वे है, जहां एयरफोर्स ने फाइटर प्लेन जगुआर को उतारा था।
-इसके बाद इसी तरह की एयर स्ट्रिप लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर बनाई गई।
-अब लखनऊ से बलिया तक बनने जा रहे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भी इसी तरह की एयर स्ट्रिप बनाई जाएगी। इसके बन जाने के बाद यूपी में तीन एक्सप्रेस-वे हो जाएंगे, जहां फाइटर प्लेन उतारने की फैसिलिटी होगी।
ये भी पढ़ें: भारत-जापान ने चीन से निपटने के लिए बनाई नई रणनीति
यूपी में फाइटर प्लेन के कितने एयरबेस?
-यूपी में फाइटर जेट्स के लिए इलाहाबाद एयरबेस मुख्य है। इनके अलावा लखनऊ के बीकेटी एयरबेस पर भी मिग फाइटर प्लेन उतरते रहे हैं, लेकिन यहां ट्रांसपोर्ट प्लेन सी 130 को अभी तक नहीं उतारा गया है।
-वहीं, बनारस और गोरखपुर एयरपोर्ट पर भी फाइटर प्लेन को उतारा जा सकता है।





