कुछ घंटों में अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव, जानें अमेरिकन कैसे चुनते हैं अपना प्रेसिडेंट

नई दिल्ली :अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में महज चंद घंटे बचे हैं। ऐसे में दुनियाभर भी इस बात पर है कि अमेरिका 45वां राष्ट्रपति कौन होगा हिलेरी क्लिंटन या फिर डोनाल्ड ट्रंप। राष्ट्रपति पद की रेस में डेमोक्रैट कैंडिडेट हिलरी क्लिंटन और रिपब्लिकन उम्मीदवार डॉनल्ड ट्रंप के बीच कड़ी टक्कर है। हालांकि इन दोनों के अलावा राष्ट्रपति के इस चुनाव में लिबर्टी पार्टी के गैरी जॉनसन भी अपनी किस्मत अजमा रहे हैं।

कुछ घंटों में अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव, जानें अमेरिकन कैसे चुनते हैं अपना प्रेसिडेंट

अमेरिका के सर्वोच्च पद के फैसले का अधिकार एक निर्वाचक मंडल का है जिसमें 538 सदस्य होते हैं. ये सदस्य अमेरिका के 50 राज्यों से चुनकर आते हैं। राष्‍ट्रपति बनने के लिए 271 सदस्यों का समर्थन जरूरी होता है।

अमेरिका में जब मतदाता राष्ट्रपति चुनाव में मतदान करते हैं तो वे राष्ट्रपति का चुनाव करने के बदले इस बात का फैसला करते हैं कि वे दो बड़ी पार्टियों में से किस पार्टी को अपने से प्रांत से निर्वाचक मंडली में सदस्य भेजने के लिए चुनेंगे। जिस पार्टी को सबसे ज्यादा मत मिलते हैं, वही पार्टी प्रांत से निर्वाचक मंडली में पूरे के पूरे सदस्य भेजती है। एक महीने बाद दिसंबर में निर्वाचक मंडली के सदस्य अपने अपने प्रांतों में इकट्ठा होते हैं और राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान करते हैं। कांग्रेस को ये वोट जनवरी में मिलते हैं जब उनकी गिनती होती है। इसके बाद राष्ट्रपति का ऐलान किया जाता है। इसबार 6 जनवरी 2017 को अमेरिका के अगले राष्ट्रपति की घोषणा की जाएगी। 20 जनवरी 2017 से अमेरिका का अगला राष्ट्रपति व्हाइट हाउस में कार्यभार संभालेगा।

hindi.news24online.com से साभार…

Back to top button