अमेरिका का पूर्व सैनिक कर रहा था बड़े हमले की तैयारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

अमेरिका के लॉस एंजिलिस शहर में एक पूर्व सैनिक को बड़े आतंकी हमले की तैयारी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि 26 साल का मार्क स्टीवन डोमिंगो हाल ही में न्यूजीलैंड की दो मस्जिदों में हुई गोलीबारी का बदला लेने के लिए लांग बीच में होने वाली रैली को निशाना बनाना चाहता था। अपने मकसद को अंजाम देने के लिए उसने घर में ही इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस(IED) बनाया था।
संघीय जांच एजेंसी FBI के अंडर कवर एजेंट की सूचना पर उसे शुक्रवार को दबोच लिया गया। इस मामले में उसे 15 साल तक की जेल हो सकती है। सेना में नौकरी के दौरान डोमिंगो अफगानिस्तान में भी तैनात रहा था। हाल में उसने इस्लाम धर्म अपना लिया था। वह सोशल मीडिया में लगातार नफरत भरे मैसेज पोस्ट कर रहा था जिसके बाद अधिकारियों की नजर उस पर पड़ी।
सरकारी जगहों पर शराब के विज्ञापन पर न्यूयॉर्क ने लगाया प्रतिबंध
2017 में लॉस वेगास में हुए हमले का जिक्र करते हुए एक मैसेज में मार्क स्टीवन ने लिखा था, ‘अमेरिका को फिर वेगास जैसे हमले की जरूरत है।’ 2017 में एक बंदूकधारी ने वेगास के होटल में अंधाधुंध गोलियां बरसाकर 58 लोगों की जान ले ली थी।





