अमेठी में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 134वां स्थापना दिवस पार्टी के केंद्रीय जनसम्पर्क गौरीगंज कार्यालय में सम्पन्न हुई 

अमेठी में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 134वां स्थापना दिवस पार्टी के केंद्रीय जनसम्पर्क गौरीगंज कार्यालय में सम्पन्न हुई 
अमेठी 28दिसम्बर (UjjawalPrabhat.Com)।     जिले में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। तहसील, ब्लॉक व बूथ स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 134वां स्थापना दिवस पार्टी के केंद्रीय जनसम्पर्क कार्यालय पर जिलाध्यक्ष योगेन्द्र मिश्र की अध्यक्षता में मनाया गया। कार्यालय पर सेवादल के राष्ट्रीय महामंत्री राज नरायन यादव व सेवादल जिला मुख्य संगठक रामबरन कश्यप ने पार्टी जिलाध्यक्ष के साथ कांग्रेस झंडे को सलामी देते हुए बन्दे मातरम से स्थापना दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
सेवा दल की अगुवाई में गौरीगंज नगर भ्रमण के दौरान *कांग्रेस पार्टी राहुल गाँधी जिंदाबाद* के गुंजायमान नारों के साथ पुनः गौरीगंज पहुँचकर विचार गोष्ठी में बैजनाथ तिवारी और राहुल देव सिंह ने विस्तृत रूप से कांग्रेस के इतिहास को बताया मुख्य वक्तओं में अशोक सिंह हिटलर, रिफाकत रसूल,रामेश्वर पासी,कुद्दूस, मनोरमा सरोज,इंद्रपाल प्रभाकर,वीरेंद्र मिश्र,अनिल शुक्ला, सहित दर्जनों प्रबुद्ध कांग्रेस नेताओं ने अपने वक्तव्य के माध्यम से कांग्रेस की नीतियों से सराबोर कर दिये *वहीं वरिष्ठ बुजुर्ग युवा क्रांतिकारी दादा लाल प्रताप सिंह ने बर्तानिया सरकार की हुकूमत से लेकर कांग्रेस स्थापना तथा कांग्रेस द्वारा आजादी की लड़ाई,व अनेकानेक आंदोलन के जिक्र से लोगो को मुग्ध कर दिये*।
स्थापना दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेन्द्र मिश्र ने कहा कि आज का दिन दुनिया के इतिहास का स्वर्णिम दिन है। कांग्रेस केवल राजनैतिक पार्टी ही नहीं बल्कि एक जीवंत विचारधारा है जो वसुधैव कुटुंबकम की भावना को आत्मसात करके जनकल्याण के लिए कार्य कर रही और आगे भी करती रहेगी। पूर्व विधायक राधेश्याम धोबी ने कहा कि उन्माद व झूठ के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ता हमेशा संघर्ष करते रहेंगे।
इस अवसर पर जगदीश पीयूष, प्रेम तिवारी, नरसिंह बहादुर सिंह राजवाड़ी प्रसाद,यादवेंद्र तिवारी दिग्विजयसिंह, केवल शुक्ल, शिव बजरंग सिंह, धर्मेन्द्र शुक्ला, डॉ नरेन्द्र मिश्र, देवेंद्र सिंह गप्पू, अशोक दुवे, शकील इदरीसी, विनोद मिश्र, डॉ अरविंद चतुर्वेदी, कामता नाथ सिंह, निजाम अंसारी, मतीन, शत्रुहन सिंह, शेषनाथ सिंह, धर्मराज, शिवकुमार, बब्बनदुबे, आशीष पाण्डेय सहित विधानसभा कॉर्डिनेटर, ब्लाक अध्यक्ष, युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष, एन एस यू आई, महिला कांग्रेस, सेवादल सहित सभी विभागों व प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों की उपस्थिति मौजूद रही।
अंजनी कुमार मिश्रा

Back to top button