अभी अभी हुआ सबसे बड़ा हादसा: अमरनाथ यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, बिछ गई लाशें!

जम्मू-श्रीनगर हाइवे पर रामसू और बनिहाल के बीच अमरनाथ तीर्थयात्रियों से भरी बस के खाई में गिरने की खबर है। जानकारी के मुताबिक हादसे में करीब 11 लोगों की मौत की सूचना है और कई लोग घायल हुए हैं, हालांकि अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची टीमों ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि बस का नंबर जेके02-0594 था। बस पहलगाम की बताई जा रही है।घायलों को बनिहाल के सब डिविजनल अस्पताल में भेजा रहा है।
गंभीर रूप से घायल लोगों को जम्मू और उधमपुर रेफर किया जा रहा है। घायलों को घटना स्थल से लेने के लिए चौपर हेलीकॉटर भेजा गया है।
हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमरनाथ यात्रा पर मरने वाले यात्रियों की आत्मा को शान्ति मिलने की कामना की है। पीएम ने ट्विट कर कहा कि अमरनाथ यात्रा पर मरने वाले यात्रियों की आत्मा को शान्ति मिले।
#WATCH: Rescue operation by Army underway as bus carrying Amarnath Yatra pilgrims fell off road on Jammu-Srinagar highway in Ramban, 11 dead pic.twitter.com/f1anBmdtdd
— ANI (@ANI_news) 16 July 2017





