अभी-अभी: सीमा पर गरजीं भारत की तोपें, थर्राई पाकिस्तान की जमीन

भारत के जम्मू-कश्मीर और अन्य सीमावर्ती क्षेत्र में पाकिस्तान द्वारा सीज़फायर का उल्लंघन किया गया था, इस दौरान भारत के तीन जवान शहीद हो गए थे और एक जवान के शव को पाकिस्तान ने बुरी हालत में कर दिया था। मगर इसके बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर जवाबी हमला किया। हमले से घायल पाकिस्तान अपने जख्म लेकर संयुक्त राष्ट्र में पहुंच गया है, जबकि पाकिस्तानी सेना की कई पोस्ट तबाह हो गई हैं और इस कार्रवाई में पाकिस्तान की सेना के दो सेनिक ढेर हो गए हैं।

सनसनी: 500 और 1000 के नोट बैंक में जमा करने पर रोक, फैसला आज से लागूindian-army

पाकिस्तान के सीमावर्ती ग्रामीण क्षेत्र में जमकर तबाही मची है। पाकिस्तान सेना ने दावा किया है कि भारत की फायरिंग में पाकिस्तानी बस पर गिरे बम के कारण उसके 28 लोगों की मौत हो गई है। बदहवास लोग भारत की फायरिंग ओर तोपों की गर्जनाओं से डरकर यहां वहां भाग रहे हैं। बता दे कि कश्मीर के माछिल सेक्टर में मंगलवार को हुए हमले के बदले में सेना ने आज नियंत्रण रेखा पर जवाबी कार्रवाई की। पाकिस्तान ने भारत के पुंछ और अन्य सेक्टर्स में मोर्टार से शेल फायरिंग की थी। ऐसे में भारतीय सेना ने दमखम के साथ फायरिंग की।

मोदी सरकार ने जनता को दी बड़ी राहत, खत्म हुआ नोटबंदी का झंझट

गौरतलब है कि पाकिस्तान द्वारा अक्टूबर और नवंबर माह में कई बार राजौरी, मेंढर, अरनिया, पुंछ समेत कई सेक्टर्स में फायरिंग कर सीज़फायर का उल्लंघन किया जा चुका है। पाकिस्तानी आतंकियों द्वारा मंगलवार को किए गए हमले में भारत के तीन जवान शहीद हो गए थे। एक शहीद के शव को क्षत-विक्षत किया गया था। 28 अक्टॅबर को भी पाकिस्तान ने भारत के एक जवान के शव को खराब हालत में पहुंचा दिया था। माछिल में भारतीय जवान के शव को बुरी स्थिति में कर दिया था मगर ऐसे में जवाबी कार्रवाई में एक पाकिस्तानी मारा गया था।

Back to top button