अभी-अभी: मंदसौर में कर्फ्यू में 8 घंटे की ढील, आपे से बहार हुए किसान और फिर…!

मंदसौर:  मध्य प्रदेश में किसान आंदोलन के दौरान मंदसौर में मंगलवार को पुलिस की गोलीबारी में पांच किसानों की मौत के बाद भड़की हिंसा के मद्देनजर लगाए गए कर्फ्यू में शुक्रवार को आठ घंटे की ढील दी गई है। आज (शुक्रवार) को सुबह 10 से शाम छह बजे तक के लिए कर्फ्यू में ढील दी गई है।

UP Board Result 2017: अब से कुछ देर में आएंगे 10वीं, 12वीं के रिजल्‍ट

अभी-अभी: मंदसौर में कर्फ्यू में 8 घंटे की ढील, आपे से बहार हुए किसान और फिर...!

भाजपा को बड़ा झटका, वरुण गांधी हो सकते हैं कांग्रेस में शामिल

जिलाधिकारी ओ.पी श्रीवास्तव ने बताया, “कर्फ्यू में आठ घंटे की ढील दी गई है लेकिन इस दौरान किसी को भी प्रदर्शन करने या सभी करने की छूट नहीं होगी। गुरुवार को भी कर्फ्यू में शाम को दो घंटे की ढील दी गई थी।”

ज्ञात हो कि मंगलवार को पुलिस की गोलीबारी के बाद भड़की हिंसा पर काबू पाने के लिए मंदसौर व पिपलिया मंडी में कर्फ्यू लगाया गया था। दोनों ही स्थानों पर सामान्य होते हालातों को देखते हुए प्रशासन ने कर्फ्यू में ढील दी है।

मंदसौर और पिपलिया मंडी क्षेत्र में पुलिसबल, रेपिड एक्शन फोर्स, केंद्रीय सुरक्षाबल की तैनाती है, कर्फ्यू में ढील के दौरान उनकी गश्ती जारी रहेगी।

ज्ञात हो कि राज्य में कर्जमाफी, फसल के उचित दाम सहित अन्य मांगों को लेकर विभिन्न किसान संगठनों के आह्वान पर एक जून से दस दिवसीय आंदोलन चल रहा है। शुक्रवार को किसान आंदोलन का नौंवा दिन है।

डिस्क्लैमर: इस खबर को ‘इंडिलिंक्स’ ने संपादित नहीं किया है। यह एजेंसी द्वारा प्रकाशित की गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button