भाजपा को बड़ा झटका, वरुण गांधी हो सकते हैं कांग्रेस में शामिल

यूपी के सुल्तानपुर से सांसद और भारतीय जनता पार्टी के फायरब्रांड नेता वरुण गांधी के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई है। वरुण इन दिनों अपनी पार्टी में हाशिये पर है। जैसे ही भाजपा की कमान राजनाथ सिंह से अमित शाह के हाथों में आई वरुण को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के प्रभारी पद से हटा दिया गया। इसके अलावा हाल में हुए विधानसभा चुनाव में भी उन्हें दरकिनार कर दिया गया था। उन्हें पार्टी के अभियान की रणनीतियों में कोई भूमिका नहीं दी गई और नहीं उन्हें उम्मीदवारों के चयन में कोई महत्व मिला। यहां तक कि चुनाव में बीजेपी को मिली ऐतिहासिक जीत के बाद योगी आदित्यनाथ के साथ ही उनका भी सीएम की रेस में शामिल था।भाजपा को बड़ा झटका, वरुण गांधी हो

हाल ही में वरुण गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के बीच कुछ बैठकें हुई है जिसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि वरुण कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। खबर ये भी है कि गांधी परिवार के बीच समझौता जारी है। आपको बता दें, वरुण गांधी की मां मेनका गांधी ने 1983 में संजय विचार मंच के लिए कांग्रेस छोड़ने के लगभग तीन दशक बाद परिवार में वापस शामिल हो गई थी। बीते दिनों में इस संबंध में वरुण और सोनिया के बीच कुछ बैठकें हुई हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इन बैठकों में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका भी संभावना पर चर्चा करने के लिए मौजूद थे।

ये भी पढ़े: कश्मीर में नाकाम, अब घुसपैठ के लिए गुजरात में रास्ते खोज रहा पाक…

अमर उजाला में छपी खबर के अनुसार, शनिवार को कांग्रेस की ओर से एक डिनर पार्टी आयोजित की गई थी जिसमे वरुण गांधी भी मौजूद थे। वहीं, सूत्रों का कहना कि देश में वर्तमान राजनीतिक स्थिति और यूपी में बदल गए राजनीतिक परिदृश्य पर चर्चा हुई थी। खबर ये भी है कि प्रियंका गांधी ने वरुण गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष के बीच बैठक की मध्यस्थता की थी।

Back to top button