अभी-अभी: हिमाचल प्रदेश में भयंकर भूस्खलन के चलते दो बसों में सफर कर रहे यात्रियों में मचा हड़कंप

शिमला: हिमाचल की मंडी में भूस्खलन की खबर है. इस भूस्खलन के चलते दो बसों में सफर कर रहे 30 यात्रियों की मौत की आशंका जताई जा रही है. यह हादसा मंडी- पठानकोड हाइवे पर हुआ है. राज्य के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने ट्वीट करके कहा कि वह मौके पर पहुंचने के लिए रवाना हो गए हैं.
भूस्खलन की चपेट में दो बसों समेत एक जीप और एक मोटरसाइकिल आ गए. एक अधिकारी ने बताया कि पांच लोगों को बचाया जा चुका है. अब तक आठ लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं जिनमें ड्राइवर और कंडक्टर के शव शामिल हैं. कुछ देर पहले की खबर तक पांच लोगों की मौत बताई जा रही थी जबकि छह लोग घायल बताए जा रहे थे.

माना जा रहा है कि अभी कुछ और लोग मलबे में दबे हो सकते हैं. प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए सेना और NDRF की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और राहत कार्य जारी है.
राहुल गांधी की ओर से ऑफिस ऑफ आरजी ट्विटर हैंडल के माध्यम से पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जाहिर की गई है. ट्वीट में स्थानीय कांग्रेस और हिमाचल सरकार से सभी संभव मदद के लिए निवेदन किया गया है.
ये भी पढ़ें: हत्यारी है योगी सरकार, सीएम योगी तुरंत दें इस्तीफा: कांग्रेस नेता
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेशनल हाई वे 21 को फिलहाल आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है.





