अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह के पूर्व पति और गोल्फर ज्योति सिंह रंधावा शिकार के मामले में गिरफ्तार

Edited by: अंशिका श्रीवास्तव
अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह के पूर्व पति और गोल्फर ज्योति सिंह रंधावा शिकार के मामले में गिरफ्तार
बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह के पूर्व पति और राष्ट्रीय शूटर जितेंद्र सिंह रंधावा उर्फ ज्योति रंधावा का एक  मामला ताजा वाकिया सामने आया है। उत्तर प्रदेश के बहराइच में अवैध शिकार के आरोप में चित्रांगदा सिंह के पूर्व पति यानि जितेंद्र सिंह को वन विभाग ने गिरफ्तार किया है।
आपको बता दें कि रंधावा को दुधवा टाइगर रिजर्व के अंदर से अवैध शिकार के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही रंधावा को एक कार, कुछ हथियार और अन्य उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया गया । इसके अलावा पुलिस मामले की छानबीन में लगी हुई है।

रंधावा के साथ उनका साथी महेश विराजदार भी हिरासत में लिया गया है। बता दें दोनों को कतर्निया घाट के जंगल में शिकार करते हुए पकड़ा गया है। इन दोनों के पास से एक जंगली सुअर और जंगली मुर्गा सहित एक राइफल और एक एसयूवी गाड़ी बरामद की गई। इन्हें जंगल से स्पेशल टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स ने वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट के तहत गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है।गिरफ्तारी के बाद जो तस्वीर सामने आई है उनमें ज्योति सिंह रंधावा को अधिकारियों ने घिरे हुए हैं।
 
 

Back to top button