अब नौकरी बदलने पर नहीं होगी परेशानी, अपने आप ट्रांसफर हो जाएगा आपका PF अकाउंट

अब नौकरी बदलने वालों के लिए प्रोविडेंट फंड (भविष्य निधि) को लेकर परेशानी नहीं आएगी। दरअसल, अब नौकरी बदलते ही पीएफ अकाउंट खुद ब खुद ट्रांसफर कर दिया जाएगा। 

अब नौकरी बदलने पर नहीं होगी परेशानी, अपने आप ट्रांसफर हो जाएगा आपका PF अकाउंट

प्रोविडेंट फंड कमिश्नर पी जॉय ने बताया कि अगले महीने से यह सुविधा शुरू होगी। पीएफ अकाउंट अपने आप ट्रांसफर कर दिया जाएगा। ईपीएफओ को और आसान बनाने की दिशा में काम कर रहे जॉय ने कहा कि पीएफ अकाउंट का बीच में बंद होना बड़ी चिंता की बात है। 

ये भी पढ़ें: वीडियो: जब रेखा ने सबके सामने कर दिया था ये बड़ा कांड, देखने वालो के उड़ गये थे होश…

उन्होंने कहा, ‘जब भी नौकरी बदलते हैं तो कई पीएफ अकाउंट बंद हो जाते हैं और बाद में उन्हें फिर से चालू कराना पड़ता है।’ जॉय ने बताया कि अब हमने आधार कार्ड को जरूरी कर दिया है। हम नहीं चाहते कि खाते बंद हों। पीएफ अकाउंट एक हमेशा के लिए चलने वाला अकाउंट है।

प्रोविडेंट फंड कमिश्नर पी जॉय का कहना है कि हम यह प्रयास कर रहे हैं कि नौकरी बदलते ही रकम भी ट्रांसफर हो जाए। बिना आवेदन के पूरा पैसा तीन दिन के भीतर ट्रांसफर हो जाएगी।

Back to top button