अब देश में कहीं भी 999 रुपए में करें हवाई सफर, ये है शानदार ऑफर

नई दिल्ली ।। त्यौहारी सीजन में हवाई सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर है। अब देश-विदेश में सस्ता किराया देकर घूम सकते हैं। जेट एयरवेज, गो एयर, इंडिगो और एयर एशिया ने यात्रियों के लिए सस्ते हवाई टिकट की शुरूआत की है। इन हवाई कंपनियों ने अलग-अलग रूट्स के लिए यह ऑफर घोषित किया है। यात्री 999 रुपए से शुरू हो रहे किराए पर टिकट की बुकिंग कर सकते हैं।

इन चारों कंपनियों में सबसे सस्ता टिकट एयर एशिया पर उपलब्ध है। कंपनी मात्र 999 रुपए में लोगों को यात्रा करने का मौका दे रही है। एयर एशिया की सेल 7 अक्टूबर 2018 तक चलेगी और यात्रा का समय 30 जून 2019 तक वैध होगा। यात्री बेंगलूर, नई दिल्ली, अमृतसर, गोवा, कोच्चि और कोलकाता व अन्य शहरों के लिए टिकट बुक करा सकते हैं। टिकट कैंसिल नहीं होंगे और न ही ट्रांसफर किया जा सकेगा।
पढ़िए- SBI ने निकाला रुपया जमा करने का नया नियम, अब पहले चेक करें…
जेट एयरवेज घरेलू व अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर किराए में 30 फीसदी की छूट दे रहा है। आसियान, सार्क, गल्फ, एलएचआर, मैन और वाईवाईजेड वर्ग में सस्ते टिकट उपलब्ध हैं। बुकिंग 5 अक्टूबर 2018 से शुरू हुई है और यह 9 अक्टूबर 2018 तक चलेगी।
जेट एयरवेज के यात्रियों को विमान में बदलाव, बच्चों के टिकट पर छूट, तारीख में बदलाव, रिफंड लेने पर शुल्क और ब्लैकआउट पीरियड जैसे प्रावधान लागू होंगे। छूट प्रीमियर और इकोनॉमी क्लास के टिकट पर मिल रही है।
लो कॉस्ट एयरलाइन इंडिगो 1199 रुपए में हवाई यात्रा करा रही है। यह ऑफर 7 अक्टूबर तक रहेगा। यात्रा 31 मार्च 2019 तक की जा सकेगी।
गो एयर 1299 रुपए में दिल्लीवासियों को सस्ते में यात्रा करने का मौका दे रही है। दिल्ली से जाने वाले यात्री 6 व 7 अक्टूबर को इसके लिए टिकट बुक कर सकते हैं। वहीं 31 मार्च तक बुक किए टिकटों पर यात्रा की जा सकती है। यह ऑफर अहमदाबाद, बंगलूरू, मुंबई, कोलकाता, गुवाहाटी, गोवा, हैदराबाद, बागडोगरा, जम्मू, लेह, रांची, लखनऊ, नागपुर, पटना, पुणे और श्रीनगर के लिए बुक किए गए टिकटों पर लागू होगा।
फोटो- फाइल

Back to top button