अब ऐसे करें WhatsApp और FB के वीडियो चैट को रिकॉर्ड, तरीका है आसान
कई बार ऐसा होता है कि व्हाट्सऐप या फेसबुक मैसेंजर पर वीडियो कॉल करते हैं लेकिन कॉल खत्म होने के साथ ही वीडियो भी खत्म हो जाता है। वैसे फेसबुक से तो कॉलिंग नहीं होती है लेकिन फेसबुक मैसेंजर से कॉलिंग होती है। अगर आप भी फेसबुक मैसेंजर या व्हाट्सऐप के वीडियो रिकॉर्ड करना चाहते हैं तो सबसे पहले अपने फोन में गूगल प्ले स्टोर से DU Recorder डाउनलोड करें। अब आपके फोन की स्क्रीन पर ही एक पॉप टाइप का आइकन दिखेगा।

आइकन पर क्लिक करने पर आपको स्क्रीन रिकॉर्ड करने और पॉज करने का विक्लप मिलेगा। इस ऐप की मदद से आप वीडियो के साथ ऑडियो भी रिकॉर्ड कर सकते हैं। यानी वीडियो में साउंड भी होगा। दरअसल यह ऐप स्क्रीन रिकॉर्ड करने का ही काम करता है।
ऐसे में आप फेसबुक मैंसजर से कॉलिंग कर रहे हों या व्हाट्सऐप से, दोनों स्थिति में आप स्क्रीन रिकॉर्ड कर सकेंगे। डीयू रिकॉर्डर के अलावा आप AZ Screen Recorder की भी मदद ले सकते हैं। इस ऐप में भी आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है। इसमें भी स्क्रीन पर दिख रहे आइकन पर क्लिक करना और वीडियो रिकॉर्ड करना है।





