अब एयरटेल के 349 रुपये के रिचार्ज में मिलेगा आपको ऐसा ऑफर, जिससे आपका रिचार्ज हो जायेगा फ्री

एयरटेल कम्पनी ने अपने यूज़र्स के लिए अपने नए प्रीपेड प्लान 349 रुपये के रीचार्ज पर 100 प्रतिशत कैशबैक का एलान कर दिया है, पर कोई भी यूज़र इस ऑफर का लाभ तभी उठा सकता है जब यूज़र पेमेंट एयरटेल पेमेंट्स बैंक के द्वारा करे.एयरटेल के इस ऑफर को देखकर ये बात साफ समझ में आती है की कंपनी ने ये ऑफर  अपने एयरटेल पेमेंट्स बैंक के अड्वॅरटाइसमेन्ट के लिए उठाया है. पिछले हफ्ते एयरटेल का नया ऑफर, रिलायंस जियो द्वारा लांच किया गया था जिसके तहत यूज़र्स को को 399 रुपये के प्लान की खरीदारी करने पर 100 प्रतिशत कैशबैक दिया जा रहा था. 

अब एयरटेल के 349 रुपये के रिचार्ज में मिलेगा आपको ऐसा ऑफर, जिससे आपका रिचार्ज हो जायेगा फ्री

एयरटेल के इस नए ऑफर के तहत यूज़र्स को 100 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा जिसे आप सात महीने तक इस्तेमाल कर सकते है. इसका मतलब ये हुआ की आपको आपके अगले रीचार्ज पर 50 रुपये की छूट मिल जाएगी. और यह 50 रुपये का कैशबैक एयरटेल पेमेंट्स बैंक अकाउंट में आ जाएगा और जब आप दुबारा रीचार्ज करवाएंगे तो आपको अपने आप छूट मिल जाएगी. कोई भी यूज़र इस इस ऑफर का फायदा एक महीने में एक बार ही उठा सकता है.

आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दे की यूज़र 349 रुपये वाले प्लान में 1 जीबी डाटा रोज पा सकते है मतलब की एक महीने में कुल 28 जीबी डेटा मिलता है. इसके साथ ही इस प्लान को लेने पर लोकल व एसटीडी कॉल की सुविधा भी मिलती है. इस पैक की वेरिडिटी 28 दिन है. यूज़र  हर हफ्ते बिना किसी शुल्क के 1,000 मिनट कॉल करने के लिए मिलेंगे. और अगर इस प्लान की लिमिट खत्म हो जाये तो एयरटेल नेटवर्क पर 10 पैसा प्रति मिनट का शु्ल्क देना होगा जबकि दूसरे नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 30 पैसा प्रति मिनट का शुल्क देना होगा. 

Back to top button