अनिल अंबानी को देश ना छोड़ने के लिए एरिक्सन ने की SC से यह अपील

अनिल अंबानी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। एक तरफ जहां देश के विपक्षी दल कांग्रेस उन पर और मोदी सरकार पर सांठ-गाठं के आरोप लगा रही है। वहीं दूसरी तरफ स्वीडन की टेलीकॉम उपकरण बनाने वाली कंपनी एरिक्सन ने अनिल अंबानी कंपनी की आरकॉम के खिलाफ भारत के सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। इस याचिका में कहा गया है कि अनिल अंबानी और कंपनी के दो अन्य निदेशकों को बिना इजाजत विदेश जाने से रोके जाने की मांग की है। मामले की सुनवाई गुरुवार को होनी है।
अनिल अंबानी की कंपनी पर है बकाया
दरअसल अनिल अंबानी की आरकॉम पर स्वीडन की टेलीकॉम उपकरण बनाने वाली एरिक्सन कंपनी का 1100 करो़ड़ रुपये बकाया है। जिसे लेकर नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ने 30 सितंबर तक आरकॉम को 550 करोड़ एरिक्सन को चुकाने को कहा था। लेकिन नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल के आदेश के बावजूद आरकॉम तय राशि देने में नाकाम रही।
जिसके बाद एरिक्सन ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर अनिल अंबानी की आरकॉम पर कोर्ट की अवमानना का मामला चलाने और उन्हें देश से बाहर न जाने देने की मांग की है।
देश के कानून का सम्मान नहीं करती आरकॉम
स्वीडन की कंपनी एरिक्सन की याचिका में कहा गया है कि आरकॉम देश के कानून का आदर नहीं कर रही और दिए आदेश को हल्के में लेती है। इसलिए कोर्ट के ऑर्डर के बिना इनके देश के बाहर जाने पर रोक लगनी चाहिए।
वहीं आरकॉम ने बुधवार को कहा कि उसे दूरसंचार न्यायाधिकरण से राहत मिली है। वह अब अपनी योजनाबद्ध स्पेक्ट्रम बिक्री प्रक्रिया को पूरी कर सकती है। बिक्री से प्राप्त धन का उपयोग एरिक्सन इंडिया को बकाए का भुगतान करने में किया जाएगा।





