अतिक्रमण पर गरजी जेसीबी

इसौली/सुलतानपुर, 14 जनवरी (UjjawalPrabhat.Com)। तहसील क्षेत्र के भटकौली राजस्व ग्राम में अतिक्रमण पर बुलडोजर मशीन गरजी। भारी गहमा-गहमी के दौरान तहसील प्रशासन को पुलिस के सहयोग से अतिक्रमण की गयी जमीन को खाली कराया गया। उपजिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान ने बताया कि अतिक्रमित जमीन लगभग दो बीघा नवीन परती को खाली करा दिया गया।
बल्दीराय के ग्राम पंचायत रामापुर राजस्व ग्राम भटकौली में नवीन परती गाटा संख्या 106 की भूमि पर महेश नारायण पुत्र राम सभावत सिंह के द्वारा अवैध बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया गया था। जिसकी ग्राम प्रधान ने शिकायत कर अवैध बाउंड्रीवाल की होने की तहसील प्रशासन में शिकायत की। जिस पर सक्रिय होते हुए पुलिस विभाग ने राजस्व टीम व पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध निर्माण को ध्वस्त कराकर खाली करा दिया। मौके पर नायब तहसीलदार आरएनए पाल, एसओ कूरेभार शिवाकांत तिवारी, कानूनगो अनिल कुमार द्विवेदी, राम बदन पांडेय समेत आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट- शमीम आलम 

Back to top button