अटेवा ने कैण्डिल मार्च कर दी श्रद्धांजलि

सुलतानपुर, 07 दिसम्बर (UjjawalPrabhat.Com)। अटेवा पुरानी पेंशन बचाओ मंच ने शुक्रवार को स्व. राम आशीष सिंह के शहादत दिवस के अवसर पर तिकोनिया पार्क में श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया।
श्रद्धांजलि सभा में जनपद के विभिन्न संगठनों के शिक्षक कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। स्व. राम आशीष को याद करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया और उनकी पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन में दी गयी कुर्बानी को याद करते हुए मोमबत्तियां जलाई गयी। सभा को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अशोक सिंह गौरा ने कहा कि स्व. आशीष के बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा। महामन्त्री मो. हसीब ने बलिदान दिवस को शिक्षक समुदाय प्रेरणा के रूप में पुरानी पेंशन की बहाली तक याद रखेगा। अटेवा संरक्षक बृजेन्द्र त्रिपाठी ने कहा 26 नवंबर दिल्ली धरने से सरकार दबाव में है। और एनपीएस में बदलाव कर रही है, लेकिन 60 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन से कम कुछ स्वीकार नहीं है। मीडिया प्रभारी मनोज प्रभाकर सिंह ने कहा पुरानी पेंशन बहाली तक आंदोलन जारी रहेगा। अगर लोकसभा चुनाव से पहले सरकार ने पेंशन नहीं बहाल की तो सरकार को सत्ता से बेदखल करने का कर्मचारी दम रखते है। इस मौके पर मनोज प्रभाकर सिंह, मो0 हसीब, अनिल श्रीवास्तव, सुरेंद्र मौर्य, शमीम अहमद, उपेन्द्र सिंह, विवेकानंद मिश्र, देशराज, मुकेश सिंह, शिवकुमार जायसवाल, लाल बिहारी पांडेय, अरुण सिंह, प्रमोद तिवारी, सुनील सिंह, अजीत यादव, राजनाथ, दिनेश दूबे, राजेन्द्र पांडेय, श्री कुमार, प्रमेन्द्र विक्रम सिंह, श्याम मिश्र, धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, राजेन्द्र सिंह, गौरव श्रीवास्तव सतीश मौर्य, सहज राम मौर्य, शोएब आलम, आलोक सिंह, संजय सिंह समेत आदि मौजूद रहें।
नीरज तिवारी

Back to top button