अज्ञात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

तिलोई/अमेठी ।थाना मोहनगंज के अंतर्गत रायबरेली फैजाबाद राजमार्ग पर स्थित ओनडीह कस्बे के निकट एक अज्ञात ट्रक से एक बाइक सवार युवक को ठोकर मार दी। ठोकर इतनी तेज थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई युवक की पहचान सिराज खां निवासी अलाईपुर थाना मोहनगंज के रूप में हुई है जो मोटरसाइकिल से रायबरेली की तरफ से आ रहा था तभी देर शाम ओनडीह कस्बे के निकट दुर्घटना का शिकार हो गया मौके दे ट्रक चालक ट्रक समेत फरार हो गया। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। ट्रक की तलाश जारी है।
मृदुल श्रीवास्तव





