अगर जा रहे हैं वॉटर पार्क, तो गलती से भी इन चीजों को ले जाना न भूलें

वॉटर पार्क में मस्ती के दौरान पानी जरूर पीते रहें और सोडा ड्रिंक से परहेज करें।

वॉटर पार्क के पानी से भी टैनिंग होती है, इसलिए सनस्क्रीन जरूर लगाएं।
वॉटर पार्क में अपना स्वीमिंग सूट और गॉगल्स जरूर साथ में रखें। इनकी जरूरत पड़ सकती है।
वैसे तो ज्यादा पानी नहीं होता लेकिन फिर भी बच्चों को लाइफ वेस्ट जरूर पहनाकर रखें।
वॉटर पार्क जाते समय अपनी टॉवेल जरूर रखें।
कब क्या हो जाए यह किसी को नहीं मालूम, पास में फर्स्ट एड किट जरूर रखें।
शॉवर किट और शैम्पू वगैरह न भूलें।
आरामदायक और वॉटर प्रूफ फुटवियर का यूज करें।
एक जोड़ी एक्स्ट्रा कपड़े साथ में रखें।





