अगर आपका किसी बैंक में सेविंग अकाउंट है तो अभी जरूर पढ़ ले ये खबर वरना पछताएंगे

नई दिल्ली: बैंक एफडी पर ब्‍याज दरें घटने का सिलसिला जारी है। इसके बावजूद सुरक्षित निवेश के रूप में एफडी लोगों की पसंद बना हुआ है। अलग-अलग बैंक एफडी पर अलग-अलग ब्‍याज दे रहे हैं।बैंक में सेविंग अकाउंट

इसलिए जरूरी है कि एफडी कराने से पहले जान लें कि आपका बैंक कितने समय की अवधि में सबसे ज्यादा ब्याज दे रहा है। कई बार एक या दो दिन के अंतर के चलते लोगों को काफी ब्याज का नुकसान उठाना पड़ता है।

इसलिए एफडी कराने से पहले यह जान लेना फायदेमंद होता है कि कितने समय की एफडी पर सबसे ज्यादा ब्याज मिलेगा। आपके बैंक की ब्याज दरें क्या हैं यह हम बता रहें हैं, जिससे आपको ज्यादा से ज्यादा फायदा हो सके।

डेढ़ फीसदी तक का है अंतर:

बैंकों में समय के हिसाब से इस वक्त औसतन 6 फीसदी से लेकर 7.5 फीसदी तक एपडी पर ब्याज मिल रहा है। ऐसे में एफडी कराते वक्त सही फैसला जरूरी है, नहीं तो डेढ़ फीसदी तक का नुकसान हो सकता है।

एक्सिस बैंक दे रहा 1 से 2 साल में सबसे ज्यादा ब्याज :

हर बैंक का समय के हिसाब से ब्याज अलग-अलग है। जहां एक्सिस बैंक में 1 से 2 साल के लिए 7 फीसदी ब्याज सबसे ज्यादा है, वहीं इलाहाबाद बैंक का सबसे ज्यादा ब्याज 1 से तीन साल की एफडी पर है। यह ब्याज दर 6.75 फीसदी है। बैंक ऑफ बड़ौदा एक से तीन साल के लिए 6.90 फीसदी ब्याज दे रहा है।

बैंक ऑफ इंडिया सिर्फ एक से दो साल के लिए 6.90 फीसदी ब्याज दे रहा है। वहीं बैंक ऑफ महाराष्ट्र दो साल की एफडी पर 6.50 ब्याज ही दे रहा है।

बैंकों की ब्याज दरों पर एक नजर

बैंक

6 माह से एक साल 1 साल से 2 साल 2 से 3 साल 3 से 5 साल 5 साल और उससे ज्यादा

इलाहाबाद बैंक 6.25-6.50 6.75 6.75 6.50 6.50

एक्सिस बैंक 6.50-6.75 7.00 6.75 6.75 6.75

बैंक ऑफ बड़ौदा 6.25-6.50 6.90 6.90 6.75 6.50

बैंक ऑफ इंडिया 6.50 6.90 6.80 6.70 6.70

बैंक ऑफ महाराष्‍ट्र 6.00 6.25-6.50 6.25 6.00 6.00

Back to top button