अगर अभी US-N Korea के बीच जंग हुई तो मर सकते हैं 3 से 13 लाख तक लोग

सीआईए के पूर्व प्रमुख जॉन ब्रेनन ने कहा है कि अमेरिका और नॉर्थ कोरिया में युद्ध के चांस 20 से 25 फीसदी हैं. वहीं, जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी में कोरिया मामलों के जानकार का कहना है कि युद्ध की संभावना 40 फीसदी है. आइए जानते हैं पूरा मामला…


काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशन्स के प्रेसिडेंट रिचर्ज हैस ने कहा है कि युद्ध की संभावना 50 फीसदी है. इससे पहले कई मीडिया रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ था कि नॉर्थ कोरिया और अमेरिका ने युद्ध के लिए तैयारियां कर ली है.

 

कॉग्रेशनल रिसर्च सर्विस ने पिछले महीने कहा था अगर युद्ध होता है तो पहले कुछ दिन में ही 3 लाख लोग मारे जा सकते हैं. हालांकि, ये अनुमान उस स्थिति में लगाया गया है जब परमाणु हथियार का इस्तेमाल नहीं होता है.

स्टैनफोर्ड में इंटरनेशनल सिक्योरिटी एक्सपर्ट स्कॉट सगन का कहना है कि अगर परमाणु हथियार का इस्तेमाल होता है तो ये आंकड़ा आसानी से तीन से चार गुना पार कर जाएगा. यानी 10 से 12 लाख लोगों की मौत पहले कुछ दिनों में हो सकती है.

 

आपको बता दें कि नॉर्थ कोरिया बीते महीने में कई बार कह चुका है कि वह अमेरिका को तबाह कर सकता है. उसकी मिसाइल की पहुंच अमेरिकी शहर तक हो चुकी है. वहीं, अमेरिका ने भी नॉर्थ कोरिया को बर्बाद करने की धमकी दी है.

 इससे पहले येे खबर आई थी कि नॉर्थ कोरिया की ओर से न्यूक्लियर अटैक किए जाने की आशंका बढ़ गई है.

इसी साल मई में किम जोंग उन ने जापान को चेतावनी दी थी कि परमाणु हमले से वे जापान को केक के टुकड़ों की तरह काट देंगे. इसके बाद जुलाई में नॉर्थ कोरिया ने ब्लैस्टिक मिसाइल का टेस्ट किया था. इसकी रेंज 6700 किलोमीटर बताई गई जिसका मतलब था कि अमेरिका का अलास्का राज्य भी इसकी जद में था.

 अगर अभी US-N Korea के बीच जंग हुई तो मर सकते हैं 3 से 13 लाख तक लोगपिछले छह महीनों में नॉर्थ कोरिया और अमेरिका के बीच रिश्ते काफी तनावपूर्ण बने हुए हैं और ऐसे किसी भी वक्त जंग छिड़ने की आशंका लगातार बनी हुई है.

 
 
Back to top button