सपा के इस लीडर ने बताया: कांग्रेस से गठबंधन की वजह, भाजपा में जाने का खंडन

उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी के सीनियर लीडर नरेश अग्रवाल ने भाजपा में जाने की खबर का खंडन किया है। नरेश अग्रवाल ने कहा, वह कहीं नहीं जा रहे और अखिलेश के साथ ही रहेंगे और उनका मकसद यूपी से बीजेपी का सफाया करना है। नरेश अग्रवाल ने इशारा क‌िया क‌ि वह अख‌िलेश को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं।अखिलेश

अखिलेश के साथ ही रहकर यूपी से बीजेपी का सफाया

उन्होंने कहा, कांग्रेस से गठबंधन करने का मकसद बीजेपी का सफाया करना है। उन्होंने कहा, हमारी नजर 2019 के लोकसभा चुनाव पर है, ये चुनाव हम अख‌िलेश के नेतृत्व में लड़ेंगे।

नरेश अग्रवाल ने कहा, बीजेपी डरी हुई है, वे हमारे बारे में सब जानते हैं। उन्होंने कहा, मेरी आस्था अ‌ख‌िलेश और रामगोपाल के साथ है।

बता दें क‌ि रविवार को सपा कांग्रेस के गठबंधन के बाद से ही खबरें आ रही थीं क‌ि नरेश अग्रवाल भाजपा में शामिल होंगे लेकिन उन्होंने इस बात को अफवाह बताया।

Back to top button