अभी अभी: सामने आया अखिलेश का जाति कार्ड, 17 OBC अब कहलाएंगे SC

सीएम अखिलेश यादव ने यूपी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जाति कार्ड खेल दिया है। यूपी कैबिनेट ने 17 पिछड़ी जातियों (ओबीसी) को अनुसूचित जाति (एससी) में शामिल करने का फैसला ले लिया है।
कांग्रेस से गठबंधन के बाद, जीतेंगे 300 से ज्यादा सीटें: सीएम अखिलेश

अखिलेश का जाति कार्ड, 17 OBC अब कहलाएंगे SC
गुरुवार को इन जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने के प्रस्ताव पर कैबिनेट ने मुहर लगा दी।
अखिलेश सरकार मंत्रिमंडल की बैठक आज, हो सकता हैं कुछ नया…
इन जातियों में कहार, निषाद, कुम्हार, धीवर, बिंद, बाथम, मांझी, मधुआरा, कश्यप, केवट, मल्लाह, तुरहा, भर, गोंड, प्रजापति, राजभर को एससी में शामिल किया जाएगा।
#FLASH: Uttar Pradesh Cabinet clears proposal to include 17 OBCs in SC list
— ANI UP (@ANINewsUP) December 22, 2016
कैबिनेट बैठक में 353 किलोमीटर के समाजवादी एक्सप्रेस वे के एस्टीमेट को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है।इसके लिए 40 फीसदी जमीन का अधिग्रहण भी किया जा चुका है।





