अक्षय तृतीया पर कारोबारियों ने लॉन्च की स्कीम,ग्राहकों को लुभाने के लिए

111562-456620-gold-price-todनई दिल्ली: आज अक्षय तृतीया है। इस दिन लोग सोने की खरादारी के लिए सबसे शुभ दिन मानते है। अक्षय तृतीया से ठीक पहले सोने के दाम एक बार फिर काफी चढ़ गए हैं। सोना पिछले कई दिनों से 30 हजार प्रति ग्राम के भाव से उपर है। कारोबोरियों का मानना है कि पिछले तीन वर्ष में सोना सबसे ऊंची कीमत पर है। कीमत बढ़ने के कारण खरीदारों की संख्या कम होने की उम्मीद है। इसे देखते हुए ग्राहकों को लुभाने के लिए कारोबारियों ने विशेष तैयारी की है। कई कारोबारियों ने तो इस अवसर पर आभूषण खरीद करने पर गिफ्ट व अन्य स्कीम का लाभ देने की पहले से ही घोषणा कर दी है।

 

अक्षय तृतीया पर सोने के दाम भले ही आसमान छू रहे हैं लेकिन ऑफर्स के दम पर ज्वैलर्स अच्छी बिक्री की उम्मीद कर रहे हैं। सोने के दामों में भारी इजाफे के चलते जानकार इस बार अक्षय तृतीया जैसे त्योहार पर भी सोने की बिक्री मंदी रहने की आशंका जता रहे हैं। अक्षय तृतीया के मौके पर आमतौर पर सोने की मांग बढ़ती है। सोने के दाम में आई उछाल की वजह से ऐसी आशंका है कि दामों में ये तेजी सोने के ग्राहकों को अक्षय तृतीया पर इससे दूर रख सकती है लेकिन ज्वैलर्स दावा कर रहे हैं कि दामों का अक्षय तृतीया की सोने की मांग पर कुछ खास असर नहीं पड़ेगा उनके मुताबिक इस मौके को शुभ मानने वाले लोग दाम बढ़ने पर भी सोना जरूर खरीदेंगे।

अक्षय तृतीया को सोने के आभूषणों की जम कर खरीदारी की जाती है। यह दिन सोने की खरीदारी के लिए शुभ माना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक गोल्ड में इस दिन में साक्षात महालक्ष्मी का वास माना जाता है। अक्षय तृतीया के अवसर पर महिलाएं सोने से बने सामान खरीदकर विशेष कर अपनी इच्छाएं पूरी करती हैं। गोल्ड ईटीएफ में कारोबार का वक्त भी आज बढ़ाकर शाम 7 बजे तक कर दिया गया है। इस मौके पर सरकार भी सोने के दो नए सिक्के लॉन्च करने जा रही है। बताया जा रहा है कि एक सिक्के पर महात्मा गांधी की तस्वीर तो दूसरे पर अशोक चक्र बना होगा।

Back to top button