अक्षय कुमार के हाथ लगी एक और बड़ी फिल्म, कंचना के रीमेक में आ सकते हैं नज़र

मुंबई। खिलाडियों के खिलाड़ी मिस्टर खिलाड़ी यानि की अक्षय कुमार की आगामी फिल्म 2 point O की शूटिंग पूरी होने के बाद अब खबर आई है कि अक्षय अब ‘कंचना मुनी 2’ में नज़र आने वाले हैं। वर्ष 2011 में प्रदर्शित तमिल हॉरर कॉमेडी फिल्म कंचना मुनी 2’ के हिंदी रीमेक में अभिनेता अक्षय कुमार के नज़र आने की उम्मीद है। 
ये भी पढ़ें:- हसीना का किरदार निभाने के बाद अब साइना नेहवाल की बायोपिक में नज़र आएंगी श्रद्धा 
इस फिल्म को राघव लॉरेंस ने निर्देशित किया था। साथ ही फिल्म में लीड रोल भी प्ले किया था, जिसकी आत्मा को भूत जकड लेता है। फिल्म के रीमेक में उनका किरदार अक्षय कुमार निभाएंगे। इस फिल्म की प्रोडूसर शबीना खान होंगीं। इससे पहले उन्होंने अक्षय की फिल्म ‘गब्बर इज बैक’ भी प्रोड्यूस की थी। 
ये भी पढ़ें:- ‘सड़क 2’ को लेकर आलिया भट्ट ने किये बड़े खुलासे, निकल जाएगी आपकी हंसी 
कंचना के इस रीमेक में इससे पहले सलमान और उनके छोटे भाई सोहेल काम करना चाहते थे। लेकिन किसी कारण उनकी बात न बन सकी। इसके बाद शबीना ने इसके राइट्स खरीदे और अजय देवगन को अप्रोच किया पर उनसे बात नहीं बनी और ये प्रोजेक्ट अक्षय के हाथ लग गया।ये भी पढ़ें:- फराह कादेर न्यूड होकर क्लिक करवाई तस्वीरें, पार की अश्लीलता की सारी हदें 
इस फिल्म का प्रोजेक्ट अक्षय को काफी दिलचस्प लगा और खबरों के मुताबिक इस फिल्म पर अगले साल काम शुरू कर दिया जायेगा।
The post अक्षय कुमार के हाथ लगी एक और बड़ी फिल्म, कंचना के रीमेक में आ सकते हैं नज़र appeared first on .

Back to top button