खुलासा: पीएम मोदी ने अंबानी-अडानी को दे दी थी नोटबंदी की जानकारी

खुलासा: पीएम मोदी ने अंबानी-अडानी को दे दी थी नोटबंदी की जानकारी… प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आठ नवंबर को 500 और 1000 के नोटों को रात 12 बजे से बंद करने की घोषणा की थी। बड़े नोटों के बंद होने से आम जनता को नकद पैसे की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। देश के विभिन्न हिस्सों में बैंकों और एटीएम के सामने लोगों की लंबी कतारे देखी जा रही हैं। आम लोगों पैसे पाने के लिए को कई घंटों तक लाइन में लगना पड़ रहा है। जिसके बाद विपक्ष मोदी सरकार पर हमलावर है।
यह भी पढ़ें:- 30 लाख रुपए में बिक रहा है, 1000 रुपए का नोट नहीं है बेकार
विपक्ष के बाद अब बीजेपी के नेता भी मोदी सरकार पर हमलावर हो गए हैं। बयानों से चर्चा में रहने वाले राजस्थान के कोटा जिले के बीजेपी विधायक भवानी सिंह राजावत ने नोटबंदी पर अपनी ही पार्टी को कटघरे में खड़ा कर दिया है। बुधवार को भवानी सिंह राजावत का एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वायरल हुए वीडियो में राजावत मोदी सरकार के नोटबंदी पर सवाल उठा रहे हैं।
राजावत कह रहे हैं, “अंबानी-अडानी को नोटबंदी के बारे में पहले से ही पता था। इनको हिंट दे दी गई थी और इसके बाद उन्होंने अपना काम कर लिया।”भवानी सिंह राजावत ने कथित तौर पर कहा है कि अंबानी और अडानी को 500 और 1000 के नोट बंद किए जाने के बारे में पहले से पता था। बुधवार को इंटरनेट पर रिलीज किए गए इस वीडियो में बीजेपी विधायक कथित तौर पर ऐसा कहते दिख रहे हैं।
यह भी पढ़ें:- बड़ी खबर: नवाज शरीफ ने दिया पाकिस्तान की तबाही का आदेश…सेना हो गई भौचक्की
यही नहीं नए नोटों की क्वालिटी के बारे में अपनी राय रखते हुए वीडियो में राजावत कह रहे हैं, “नए नोट की क्वालिटी थर्ड क्लास है, छूते ही लगता है कि नकली है। देश की आबादी के अनुपात में करंसी प्रिंट कराते, उसके बाद में कुछ करते। एक साथ पेट्रोल पंप की कीमतों की तरह कह दिया कि आज रात 12 बजे से 500-1000 के नोट बंद कर दिए जाएंगे। इसको ठहरकर कर सकते थे, एक महीने बाद हो जाएगा, 15 दिन बाद हो जाएगा, पहले यह होगा, फिर यह होगा।”
-साभार:-न्यूज़मंथन.कॉम





