अंतिम संस्कार की तैयारियां हो रही थीं तभी गिर गई छत, 1 महिला व 1 बच्ची ने तोड़ा दम

उदयपुर। उदयपुर में शनिवार को एक मकान की छत गिरने से महिला तथा एक बच्ची की मौत हो गई जबकि 20 लोग घायल हो गए। जिस घर में यह हादसा हुआ वहां एक महिला का निधन होने पर शव यात्रा की तैयारियां की जा रही थीं। तभी दूसरी मंजिल की छत गिर गई। अर्थी सहित पांच-छह लोग नीचे आ गिरे। जानिए और इस बारे में …

– हाथीपोल थाना क्षेत्र मॉडल स्कूल, चमनपुरा के पास में रहने वाले जगदीश खटीक की पत्नी सीता (42) का शुक्रवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। शनिवार को अंतिम संस्कार होना था। जगदीश का मकान करीब 80 साल पुराना है। जर्जर मकान में लोग अंतिम संस्कार में शामिल होने आए थे।
ये भी पढ़े: कार हमले पर राहुल बड़ा बयान, बोले- मेरी कार पर हमला BJP और RSS के लोगों ने किया
– सीता की पार्थिव देह ऊपर वाली मंजिल पर थी। नीचे वाले कमरे में करीब 25 लोग थे। तभी ऊपर वाले कमरे की छत गिर गई। इससे सीता की पार्थिव देह सहित चार-पांच लोग नीचे गिर गए। ये लोग नीचे कमरे में मौजूद लोगों पर गिरे।
– इससे नीचे कमरे में मौजूद करीब 20 लोग घायल हो गए। छत गिरते ही वहां चीख-पुकार मच गई। जोर के धमाके से आस पास के लोग दौड़कर अपने घरों से निकल कर आए।
– लोगों ने पुलिस को फोन कर सूचना दी। लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने एक महिला और एक बच्ची को मृत घोषित कर दिया।
पीहर से निकलने वाली थी शव यात्रा
– सीता का शुक्रवार को निधन हो गया था। उसे ब्रेन ट्यूमर था तथा पिछले तीन माह से वह बेड रेस्ट पर थी। जगदीश के ससुर उसके मकान के पास ही रहते हैं। उन्होंने निधन के बाद होने वाली रस्में अपने घर पर करने को कहा। इसकी तैयारियां भी उन्होंने कर लीं।
– जगदीश इससे खफा था। वह चाहता था कि उसकी पत्नी के निधन की रस्में उसके अपने ही घर पर हों। इसलिए उसने अपने ससुर से बात की तो वे नहीं मानें। इस पर जगदीश पुलिस के पास पहुंच गया और इस बारे में शिकायत की। पुलिस ने दोनों को बुलाकर समझाया और ये रस्में जगदीश के घर पर ही करने देने को कहा। इस पर जगदीश के ससुर मान गए।
– जगदीश इससे खफा था। वह चाहता था कि उसकी पत्नी के निधन की रस्में उसके अपने ही घर पर हों। इसलिए उसने अपने ससुर से बात की तो वे नहीं मानें। इस पर जगदीश पुलिस के पास पहुंच गया और इस बारे में शिकायत की। पुलिस ने दोनों को बुलाकर समझाया और ये रस्में जगदीश के घर पर ही करने देने को कहा। इस पर जगदीश के ससुर मान गए।
पूरे इलाके में छाया शाेक
– एक महिला की मौत पर लोग जुटे थे और दो और की मौत हो गई। हादसे में प्रियंका (25) व एक बच्ची की मौत हो गई। इससे पूरे इलाके में माहौल गमगीन हो गया।





