अंतर्राष्टीय वृद्ध दिवस पर वृद्धजनों को किया गया सम्मानित

सिद्धार्थनगर। अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर आश्रय वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा पुरानी नौगढ़ में संचालित वृद्धा आश्रम में प्रोफेसर सुरेंद्र मिश्र,समाजसेवी राणा प्रताप सिंह एवं वृद्धा आश्रम के प्रबंधक सिद्धार्थ गौतम द्वारा संयुक्त रूप से आश्रम में रहने वाले 55 वृद्धजनों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
प्रो.सुरेंद्र मिश्र ने कहा कि हम सभी को अपने से बड़ो व् वृद्धजनों का आदर व् सम्मान करना चाहिए।आश्रम में बृद्धजनो का समय से खाना खिलाने से लेकर उनके स्वास्थ्य व् अन्य जरुरतो का अच्छी तरह से देखभाल करने के लिए वृद्धा आश्रम के प्रबन्धक सिद्धार्थ गौतम को बधाई दिया तथा इसी तरह से आगे भी वृद्धजनों की मदद व् सेवा करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर रामप्यारे ,मेवाती, शिवकुमारी, शकुंतला देवी, मुर्तजा ,अंसारी , जयश्री दास, गया प्रसाद जी शिव रतन जी तुलसीराम, दुर्गावती, राम बरन, गया प्रसाद मिश्र आदि उपस्थित रहे।
The post अंतर्राष्टीय वृद्ध दिवस पर वृद्धजनों को किया गया सम्मानित appeared first on .





