पानी के विवाद को लेकर युवक की गोली मारकर हत्या

डबरा के कैरुआ गांव मे पानी के विवाद को लेकर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक का नाम ब्रजेन्द्र है और मृतक के पिता का आरोप है कि पानी को लेकर विवाद हुआ था और उसके बाद दोनो पक्षों में विवाद खत्म भी हो गया था, इसके बावजूद सुशील ने ब्रजेन्द्र को गोली मार दी।

पानी के विवाद को लेकर युवक की गोली मारकर हत्या

ब्रजेन्द्र को गोली उस मारी गई जब वह अपने भाई प्रवेन्द्र और पिता रतन सिंह के साथ घर लौट रहा था। उसी वक्त ब्रजेन्द्र पीछे चल रहा था। गोली की आवाज आने पर दोनों ने पलटकर देखा तो ब्रजेंद्र को गोली लगी थी और वह जमीन पर गिरा हुआ था। गोली मारने के बाद सुशील अपने दोनो पुत्रों के साथ फरार हो गया। ब्रजेन्द्र को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।

ब्रजेन्द्र के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने सिर्फ सुशील पर मामला दर्ज किया है, जबकि वारदात के समय उसके दोनों लड़के भी उसके साथ थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button