हमेशा के लिए रुक जाएगे आपके अनचाहे खर्चे, बस पर्स में रख ले यह एक चीज…

वास्तु शास्त्र में कई चीजों के बारे में जानकारी मिलती है। इन्हे अपना कर आप जिंदगी में सफलता पा सकते हैं , ठीक उसी तरह वास्तु में इस बारे में भी बताया गया है कि आपको पर्स में क्या क्या चीजें रखनी चाहिए? इन चीजों को पर्स में रखने से आपको कभी पैसे की कमी नहीं होगी।

1 . आपको लाल रंग का एक कागज लेकरअपनी इच्छा लिखकर उसे रेशमी धागे से बांध लेना है। इसके बाद इसे अपने पर्स में रखें। इस से आपकी वो इच्छा पूरी हो जाएगी।

2 . शास्त्रों में अनाज और धन दोनों एक समान कहे गए हैं। आपको पर्स में चुटकी भर चावल रखने चाहिए। ये आपके अनचाहे खर्चों को कम करेगा।

3 . माता लक्ष्मी की वहीं पिक्चर अपने पर्स में रखें जिसमे वह बैठी हुई मुद्रा में हों। इस से आपको कभी पैसे की कमी नहीं होगी।

4 .हिन्दू धर्म में पीपल और तुलसी दोनों को ही पूजनीय है। आपको अपने पर्स में पीपल का पत्ता रखना चाहिए। पत्ते को अभिमंत्रित करने के बाद शुभ मुहूर्त में इसे पर्स में नोटों के साथ रखना चाहिए। इस से आपको कभी पैसे से जुड़ी कोई समस्या नहीं होगी।

5 . यदि आपके पास कोई चांदी का सिक्का पड़ा हो तो इसे भी पर्स में रखने से धन लाभ होता है। लेकिन ध्यान रहे की सोने या चांदी के सिक्के को पर्स में रखने से पहले इसे घर के मंदिर में मां लक्ष्मी के चरणों में रखें।

6. पर्स में रुद्राक्ष रखना भी बेहद फायदेमंद होता है इस से पैसे की कमी नहीं रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button