अगर आपके घुटने में भी होता है दर्द को ठीक कर सकता है प्याज का रस

जैसे जैसे हमारी उम्र बढ़ती है हमारे शरीर में सेहत से जुडी बहुत सारी परेशानियां सामने आने लगती है,जिसमे से सबसे मुख्य होती है हड्डियों में दर्द होना अक्सर बढ़ती उम्र के साथ लोगो की हड्डियों में दर्द होने लगता है.पर आजकल तो ये समस्या युवा वर्ग में भी देखी जा रही है.कभी कभी बढ़ती उम्र या किन्ही अन्य कारणों से हमारे घुटनो में दर्द होने लगता है,कभी कभी ये दर्द इतना बढ़ जाता है कि उठने  बैठने में भी परेशानी होने लगती है|अगर आपके घुटने में भी होता है दर्द को ठीक कर सकता है प्याज का रस

कई लोग इस दर्द से छुटकारा पाने  के लिए दर्द निवारक गोलियों का सेवन करते है,पर आज हम आपको एक ऐसा उपाय बताने जा रहे है जिसके इस्तेमाल से आप बिना  पेन किलर्स के सेवन से ही घुटने के दर्द से छुटकारा पा सकते है. प्याज का इस्तेमाल तो सभी घरो में किया जाता है,पर क्या आपको पता है की प्याज ना सिर्फ हमारे खाने के स्वाद को बढ़ाता है बल्कि ये हमारी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है,इसके इस्तेमाल से घुटने के दर्द से भी आसानी से छुटकारा पाया जा सकता है.

आइए जानते है कैसे 

इसे इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले प्याज को आप छिलके सहित गर्म तवे पर रखकर अच्छे से गर्म कर लें. गर्म हो जाने पर इसे तवे से उतार ले अब इसका छिलका निकालकर इसको दबा दबा कर इसका रस निकाल ले,अब इस रस को दिन में 4 से 5 बार अपने घुटने पर दर्द वाली जगह पर लगाए.आप चाहे तो घुटनो पर इस रस को लगाकर पट्टी भी बांध सकते है.ऐसा करने से बहुत जल्द आपको आपके घुटने के दर्द से छुटकारा मिल जायेगा.

Back to top button