दोस्त के घर में युवक ने लगाई फांसी, जानें क्या है पूरा मामला

गुजरात के सूरत शहर के अमरोली के एक युवक ने अपने एक दोस्त के घर जाकर फांसी लगा ली। वह अपने दोस्त से बोला कि उसे ब्याजखोर परेशान कर रहे हैं, इसलिए सोने के लिए यहां आया हूं। जैसे ही दोस्त काम पर जाता है उसने उसी के घर में फांसी लगा ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्राथमिक जांच में आर्थिक संकट से परेशान होकर युवक के आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। जानकारी के अनुसार, मूलरूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला और फिलहाल सूरत के अमरोली कोसाड रोड पर स्थित महावीर नगर में रहने वाले 41 वर्षीय अशोक यादव रिक्शा चलाकर परिवार का गुजर बसर करता था।

शुक्रवार को वह गोडादरा सिद्धि सुमन सृष्टि आवास के पास सोमेश्वर पार्क सोसाइटी निवासी अपने मित्र महेंद्र के घर गया। महेंद्र ने पुलिस को बताया कि अशोक उसके पास दोपहर में आया। उसने कहा ब्याजखोर उसे परेशान कर रहे हैं। उनसे बचने और सोने के लिए वह यहां आया है।

अशोक की बात सुनकर उसने अपने घर पर रोक लिया। रात को वह काम पर चला गया। इसी बीच उसने पंखे से फांसी लगा ली। अशोक की दो संतान है।

Back to top button