नहीं जानते होंगे आप अंगड़ाई लेने के ये जबरदस्त फायदे…

हर कोई चाहता है उसके दिन की शुरुआत बेहतरीन हो। इसके लिए वह कई तरीके भी अपनाता है। सुबह की कई ऐसी क्रियाएं है जो आपके शरीर को स्वस्थ बनाते है। इंसान ही नहीं बल्कि जानवर भी स्ट्रेचिंग करते हैं। यह एक प्राकृतिक क्रिया है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि सुबह जागने के तुरंत बाद स्ट्रेचिंग करने के कई फायदे हैं।

अंगड़ाई लेने के फायदे:

जब सुबह उठकर आप स्ट्रेच करते हैं तो आपके मसल्स और जॉइंट्स की फ्लैक्सिबिलिटी बढ़ती है। इसके साथ ही शरीर में ऊर्जा का संचार भी होता है।

सुबह सोकर उठने के बाद स्ट्रेच करें तो इस पोजिशन में कम से कम 30 सेकंड्स तक रहें। यह आपकी मसल्स से तनाव दूर करेगा। इसके बाद गहरी सांस लें और एक बार और ऐसे ही स्ट्रेच करें।

सुबह आंखें खुलने के बाद कई बार आंखों में नींद भरी रहती है और सीधे उठने का मन नहीं करता। जागने के बाद अंगड़ाई लेना या स्ट्रेच करना दिमाग को ये सिग्नल देता है कि अब जागने का टाइम हो गया।

सोते वक्त हम अक्सर एकही पोजिशन में लेटे रहते हैं इसलिए सुबह उठकर स्ट्रेचिंग करने से ब्लड सर्कुलेशन सही होता है

Back to top button