नही पड़ेगी नकली पलकों की जरूरत बस अपनाये ये तरीका, खुबसूरत देखेगी आपकी पलके

देखा जाता हैं कि महिलाएं आंखों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए मेकअप की मदद लेती हैं और इन्हें आकर्षक दिखाने के लिए नकली पलकों का भी सहारा लेती हैं। क्योंकि घनी पलकें आंखों की सुंदरता बढ़ाने का काम करती हैं और कई महिलाओं के पलकें इतनी घनी नहीं होती हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ प्राकृतिक उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से आपकी पलकों को घना बनाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

ग्रीन टी

ग्रीन टी केवल शरीर को पतला करने के लिए काम की नही है बल्कि इसकी मदद से चेहरे को भी सुंदर बनाया जा सकता है। ग्रीन टी को पलकों पर लगाने के लिए एक टी बैग को एक कप गर्म पानी में डुबो दें। उसके बाद कॉटन पैड की मदद से पानी ठंडा होने पर पलकों पर लगा लें।

विटामिन ई

बालों की ग्रोथ के लिए विटामिन ई सबसे ज्यादा फायदेमंद है। इसे अलग से खा सकते हैं या फिर इसे बालों में लगाकर भी फायदा लिया जा सकता है। विटामिन ई से भरपूर नारियल के तेल को भी पलकों पर लगाने से पलकें घनी और काली होती है।

जैतून का तेल

जैतून यानी की ऑलिव ऑयल को लगाने से आंखों की पलके मजबूत होती हैं और उनमें घनापन भी आता है। तेल को लगाने के लिए कॉटन का पैड लेकर उसे तेल में डुबो लें। उसके बाद तेल में डुबे इस पैड को ऊपरी और नीचे की पलकों पर हल्के हाथों से लगाएं। सप्ताह में दो से तीन बार ऐसा करने से जल्दी ही पलकों में फर्क दिखने लगेगा।

पेट्रोलियम जेली

पलकों को घना करने का सबसे आसान तरीका है पेट्रोलियम जेली को लगाने का। इसे लगाने से भी पलकों में घनापन दिखने लगता है। पलकों को मॉइश्चराइज करने के लिए पेट्रोलियम जेली को रात को सोने से पहले लगा लें। अगले दिन इसे पलकों से हटाकर पानी से धो दें। कुछ ही दिनों में फर्क नजर आने लगेगा।

Back to top button