नही जानते होगे आप सुबह- सुबह धनिया का पानी पीने के ये पांच जबरदस्त फायदे

भारत में धनिया का इस्तेमाल खूब किया जाता है, फिर चाहे धनिया के पत्तों की चटनी बनानी हो या सब्जी में ऊपर से डालकर उसका स्वाद बढ़ाना हो। मसाले के रूप में धनिया का भी खूब उपयोग किया जाता है। दरअसल, धनिया को औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है। इसका सेवन कई बीमारियों से बचाने के साथ ही आपको सेहतमंद रखने में भी मददगार साबित हो सकता है। हरा धनिया या मसाले के अलावा धनिया का पानी भी उतना ही उपयोगी माना जाता है। खासकर थायराइड और वजन कम करने में तो यह रामबाण इलाज की तरह माना जाता है। आइए जानते हैं कि आखिर सुबह खाली धनिया का पानी पीने के क्या फायदे हो सकते हैं…

पाचन में सुधार करता है धनिया का पानी 
धनिया का पानी पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। यह पाचन अग्नि को नियंत्रित करके पेट में एसिडिटी के स्तर को बढ़ने से रोकता है, जिससे पेट में दर्द, जलन, गैस आदि पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है। 

वजन घटाने में मदद करता है धनिया का पानी 
धनिया का पानी वजन घटाने में भी मदद करता है। दरअसल, धनिया के पानी में एक ऐसा तत्व पाया जाता है जो मेटाबॉलिज्म की प्रक्रिया को तेज करता है। इससे शरीर में जमा हुए फैट को जलाने में मदद मिलती है, जिससे आपका वजन तेजी से कम होने लगता है। 

थायराइड की समस्या में फायदेमंद है धनिया का पानी 
थायराइड की कमी या फिर अधिकता, दोनों ही तरह की समस्याओं में धनिया का पानी फायदेमंद माना जाता है। दरअसल, धनिया में कई तरह के खनिज और विटामिन्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो थायराइड हार्मोन को विनियमित करने में मदद करते हैं। 

ब्लड शुगर कम करने में मददगार है धनिया का पानी 
धनिया के पानी को ब्लड शुगर कम करने में प्रभावी माना जाता है। हालांकि जिनका ब्लड शुगर लेवल पहले से ही कम हो, उन्हें इसके सेवन से बचना चाहिए, क्योंकि इससे उनके ब्लड शुगर का स्तर और कम होने का खतरा हो सकता है।  

लिवर को साफ करने में मदद करता है धनिया का पानी 
धनिया का पानी विषाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर निकालकर शरीर को अंदर से साफ करने में मदद करता है। इसीलिए इसे ‘डीटॉक्स वॉटर’ के तौर पर भी जाना जाता है। इसके अलावा यह लिवर को भी साफ करने में मदद करता है। 

धनिया का पानी बनाने का तरीका 
एक चम्मच धनिया के बीज को एक कप पानी में डालें और उसे रातभर के लिए छोड़ दें। अगले दिन सुबह पानी से बीज को निकाल दें और पानी को छान लें। फिर उस पानी का सुबह खाली पेट सेवन करें। इसके अलावा आप धनिया के पत्तों का पानी भी बना सकते हैं। इसके लिए धनिया के पत्तों को एक गिलास पानी में डालकर उसे रातभर के लिए छोड़ दें। अगली सुबह पानी से धनिया के पत्तों को छान लें और उस पानी में नींबू की कुछ बूंदें मिलाकर उसका सेवन करें। 

Back to top button