नही जानते होगे आप तिल के बीज होने वाले ये फायदे …

पुराने समय से ही तिल भारतीय लोगों की सर्दियों का एक अनिवार्य हिस्सा हैं. यहां सर्दियों में तिल के लड्डू से लेकर तिल के गजक तक इससे और क्या-क्या बनाए जाते हैं, इसकी कल्पना करना मुश्किल है. दरअसल, तिल सर्दियों में शरीर में गर्मी और ऊर्जा पैदा करने की क्षमता रखता है. मगर इसके अलावा भी तिल के बीज हमारे सौंदर्य और सेहत को बनाए रखने में मददगार साबित हो सकते हैं.

बालों को बनाते हैं चमकदार
तिल बालों की मजबूती के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं. तिल के बीज बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं. बीज में मौजूद ओमेगा फैटी एसिड बालों के विकास को बढ़ावा देने में मदद करता है और इससे टूटे बालों की एक तरह से मरम्मत भी होती है. यह सिर को मॉइस्चराइज़ करने में भी मदद करते हैं और बालों के रोम को फिर से जीवंत करने के लिए ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करते हैं.
इसमें हैं एंटी-एजिंग गुण
तिल के बीज में एंटीऑक्सिडेंट पाया जाता है. यह उम्र बढ़ने के प्रभाव को कम करता है और स्किन को चमकदार बनाए रखता है.
स्किन बनती है चमकदार
तिल के बीज में मौजूद तेल त्वचा को और चमत्कार बनाता है. ये बीज स्किन को नरम और कोमल बने रहने में मदद करते हैं. साथ ही ये चेहरे के घावों और स्किन संबंधी अन्य दिक्कतों में भी फायदा पहुंचाते हैं. एक चम्मच जैतून के तेल में दो बड़े चम्मच तिल का पाउडर मिला कर इसे भिगो दें और इसके बाद इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं. इसके बेहतर परिणाम सामने आएंगे.
दांतों को रखते हैं सेहतमंद
बीज में मौजूद तेल दांतों पर जमे मैल को हटाने में मदद करता है और मुंह के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखता है. इसकी गर्म प्रकृति के लिए विशेष रूप से सर्दियों में इसका सेवन किया जाता है.
पाचन बनाता है बेहतर
काले तिल के बीज उच्च फाइबर और फैटी एसिड की वजह से कब्ज को ठीक करने में मददगार होते हैं. बीज में पाया जाने वाला तेल आंतों को चिकना बनाए रखता है. ऐसे में पाचन बेहतर बना रहता है.
ब्लड प्रेशर रहता है संतुलित
तिल के बीज मैग्नीशियम से भरपूर होते हैं, जो ब्लड प्रेशन को संतुलित रखते हैं. पॉलीअनसेचुरेटेड वसा और तिल के तेल में मौजूद यौगिक सेसमिन को रक्तचाप के स्तर को नियंत्रित बनाए रखने के लिए जाना जाता है.





