नही जानते होगे आप जीरा से होने वाले ये… बेहिसाब फायदे

गर्मियों के इस मौसम में देखा जाता हैं कि लोग छाछ के साथ जीरे का सेवन करना पसंद करते हैं जो कि शरीर को ठंडक प्रदान करता हैं। इसी के साथ ही रसोई में सब्जी बनाने के दौरान छौंकन में जीरे का उपयोग किया ही जाता हैं। क्या आप जानते हैं कि यह जीरा बेहिसाब फायदों से भरपूर हैं। आज इस कड़ी में हम आपको जीरे के स्वास्थ्य फायदों से जुड़ी जानकारी देने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

कब्ज और अपच में आराम

आजकल के अनियमित खानपान के कारण कब्ज और अपच जैसी समस्याएं आम हैं। कब्ज के लिए घरेलू उपचार के तौर पर जीरे के पानी का सेवन करने को कहा जाता है। जीरे में फाइबर की मात्रा पाई जाती है, इसलि यह कब्ज में आराम दिलाता है। वहीं, यह हमारे शरीर की पाचन क्रिया को ठीक करता है और पेट दर्द से भी निजात दिलाता है।

डायबिटीज से बचाव

डायबिटीज की चपेट में आने वाले लोग कई तरह के व्यंजनों का स्वाद नहीं ले पाते हैं। जीरे में एंटी डायबिटिक गुण पाया जाता है, जो शरीर में डायबिटीज के खतरे को कम करने में मददगार साबित होता है। डायबिटीज की चपेट में आने से बचने के लिए लोगों को नियमित रूप से जीरे का सेवन करने की सलाह दी जाती है।

खून की कमी न होने दे

शरीर में खून की कमी हो तो एनीमिया जैसी बीमारी का खतरा होता है। जीरे में आयरन की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है। आयरन ऐसा मिनरल है, जो हमारे शरीर में खून बनाने में मदद करता है। इसलिए जीरे के नियमित सेवन से शरीर में खून की कमी नहीं होती है और शरीर एनीमिया जैसी बीमारियों से सुरक्षित रहता है।

कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल करे

जीरे का सेवन करना ब्लड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। पूर्व में हो चुके कई तरह के शोधों में यह बताया जा चुका है कि जीरा हमारे शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम करता है, जबकि इसमें गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को बढ़ाने की क्षमता भी होती है। कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहने से हम कई प्रकार की बीमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं।

Back to top button