इस बात से होगे आप अंजान की आपके होंठो छिपे में होते है कई गहरे राज

क्या आप जानते हैं कि आपके होंठों का आकार आपके व्यक्तित्व को प्रतिबिंबित करता है? जानकारों का मानना है कि शरीर के इस अंग का आकार प्रकार काफी हद तक यह बताता है कि आप किस प्रकार के इंसान हैं और आपके सपने व आकांक्षाएं क्या हैं। ऐसे ही होठों के बारे में भी सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया है। हर इंसान के होंठ अलग-अलग तरह के होते हैं। होंठों के आकार को देखकर आसानी से आप किसी भी इंसान के व्यवहार के बारे में जान सकते हो। 


मोटे होंठ
जिन लोगों के होंठ जरूरत से ज्यादा मोटे दिखाई देते हैं उनका स्वभाव जिद्दी और गुस्से वाला होता है। ऐसे लोगों से संभल कर बात करनी चाहिए। क्योंकि ये हर छोटी-छोटी बातों पर लड़ने लगते हैं। 
बड़े होंठ
यदि होंठ बड़े हों तो ऐसे इंसानों को भी गुस्सा तेजी से आता है। लेकिन बड़ी जल्दी यह गुस्सा शांत भी हो जाता है। बड़े होंठ वाले लोग खाने के शौकीन होते हैं। 
छोटे होंठ
छोटे होंठ दुःख तथा दुर्भाग्य देने वाले कहे गए हैं। ऐसे लोगो के जीवन में बहुत से दुःख आते है। साथ ही उनका भाग्य भी उनका साथ नही देता है। 
गुलाबी होंठ
जिन लोगों के होंठों का रंग गुलाबी होता है उनका व्यवहार और स्वभाव बेहद कुशल और उदार होता है। गुलाबी होंठ वाले लोग बुद्धिमान भी बेहद होते हैं। साथ ही साथ इन लोगों के दोस्त भी अधिक होते हैं।
अंदर धंसे हुए होंठ
अंदर धंसे हुए होंठ वाले लोगों का स्वभाव के बारे में जानना बेहद मुश्किल होता है। इन लोगों के मन में क्या चल रहा होता है ये भी नहीं जाना जा सकता है। इस प्रकार के लोग अच्छे योजनाकार होते हैं।
उभरे हुए होंठ
उभरे हुए होंठ वाले लोगों का स्वभाव डरपोक वाला होता है। वे बड़ी जल्दी डर जाते हैं। और कठिन समय में डर की वजह से कोई हल नहीं सोच पाते हैं। 
रसिक होंठ
चिकने और लाल होंठों को रसिक होंठ कहा जाता है। इस तरह के होंठ जिन लोगों के होते हैं उनका स्वभाव प्यारा, सुंदर और अच्छे स्वभाव वाला होता है। ये लोग कला प्रेमी होते हैं और अपने काम को पूरी ताकत से करते हैं। जिससे जीवन में ये लोग सफल रहते हैं।
संकुचित होंठ
बेरंग, पतले और छोटे होंठो को संकुचित होंठ कहा जाता है। जिन लोगों के होंठ संकुचित तरह के होते हैं वे दिखावा अधिक करते हैं साथ ही अपने काम को निकालने में माहिर होते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button