शकरकंद खाने के ये जबरदस्त फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे आप

शकरकंद सर्दियों में मिलने वाली सब्जी है जो कि शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है। इसे कच्चा या आग पर सेक कर या फिर उबालकर किसी भी तरीके से खाया जा सकता है। यह खाने में आमतौर पर इस्तेमाल तो किया ही जाता है साथ ही साथ व्रत-त्योहारों में भी इसे खा सकते हैं। तो जानिए इसे खाने के क्या फायदे हैं.

# आंखों के लिए विटामिन ए बहुत जरूरी होता है। ऐसे में सर्दियों में आप शकरकंद का सेवन जरूर करें। इसमें बीटी कैरोटीन भरपूर मात्रा में होता है जो विटामिन ए में बदल जाता है। यही विटामिन ए आंखों की रोशनी के लिए जरूरी होता है।

# सर्दियों में मिलने वाले हर एक चीज का अपना स्वाद और फायदा होता है। इन्हीं चीजों में से एक चीज शकरकंद भी है। शकरकंद में फाइबर, कैल्शियम, प्रोटीन आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम, विटामिन ए और बी होता है। ये सभी पोषक तत्व सेहत के लिए लाभदायक होते हैं। इसके साथ ही ये बीपी को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इसलिए हाई बीपी से ग्रसित लोग शकरकंद को जरूर खाएं।
# शकरकंद दिल का भी ख्याल रखती है। इसमें फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है।
# शकरकंद में बीटा कैरोटीन का एक स्त्रोत पाया जाता है। ये एक प्लांट पिगमेंट हैं जो शरीर में एक एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है। एंटीऑक्सीडेंट प्रोस्टेट और फेफड़ों के कैंसर सहित अन्य कैंसर के जोखिम को कम करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button