लौकी के जूस पीने के फायदे जानकर दंग रह जाएंगे आप

लौकी, जिसे घीया के नाम से भी जाना जाता है, भारतीय व्यंजनों में लंबे समय से इसका इस्तेमाल होता आ रहा है। इसको सबसे पौष्टिक सब्जियों में से भी एक माना जाता है। कुछ लोगों को इसकी सब्जी खूब पसंद आती है जबकि कुछ लोगों को इसका स्वाद बिल्कुल पसंद नहीं आता। हालांकि इसके फायदे अनेक हैं, जिनके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे।

माना जाता है कि ब्लड शुगर घटाने में लौकी बहुत असरकारी होता है। इसमें प्रचुर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं, जिससे शरीर ठीक से काम कर पाता है और बीमारियों से बचाव होता है। इसलिए लौकी के जूस का सेवन करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

लौकी का जूस वजन कम करने में सहायक हो सकता है। इसके लिए आपको नियमित रूप से रोजाना 100 ग्राम लौकी का जूस पीना चाहिए। दरअसल, इसे पीने के बाद पेट घंटों तक भरा-भरा रहता है और जल्दी भूख नहीं लगती है, जिससे मोटापा भी कम होता है। सुबह खाली पेट इसका सेवन ज्यादा फायदेमंद होता है।

हाई ब्लड प्रेशर (उच्च रक्तचाप) में भी लौकी का जूस फायदेमंद होता है। अगर आप नियमित रूप से एक गिलास लौकी का जूस पीते हैं तो यह काफी हद तक हाई बीपी की समस्या को कम कर सकता है। दरअसल, उच्च रक्तचाप विभिन्न प्रकार की हृदय संबंधी समस्याओं, जैसे- हार्ट अटैक आदि का कारण होता है।

लौकी के जूस के सेवन से हृदय रोग का खतरा कम होता है। आप अपने दिल को स्वस्थ रखने के लिए लौकी का जूस पी सकते हैं। इसमें विटामिन-सी, विटामिन-के और कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। लौकी का जूस कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है और हृदय को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।

पाचन संबंधी समस्याओं में भी लौकी का जूस फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद फाइबर हमारे पाचन तंत्र को सही करता है। यह कब्ज से राहत प्रदान कर पूरे पाचन स्वास्थ्य में सुधार करता है। जिन लोगों को कब्ज आदि की समस्या है, उन्हें नियमित रूप से लौकी के जूस का सेवन करना चाहिए।

 

 

 

 

Back to top button