इन तस्वीरों को देख आप कभी नहीं मांग पाएगे, किसी भी दुकानदार से उधारी में सामान

एक बात कही जाती है और दोस्त लोगो को भी आपने अक्सर कहते हुए सुना ही होगा कि जान मांग ले लेकिन उधार मत माँगना और ये बात हकीकत भी है कि कोई भी किसी को आज की तारीख में उधार देना पसंद ही नही करता है चाहे वो कितना ही क्लोज क्यों न हो? ऐसे में जब बात दुकानदारों की आती है तो उनके लिए तो बड़ा ही संकट है उधार क्योंकि लोग पैसा लौटाते नही है तो ऐसे में दिक्कत तो आती ही है इसलिए वो कुछ इस तरह के हथकंडे अपनाते है जिन्हें देखकर आपको बड़ी ही हंसी आने वाली हैउधार

सही बात कही है, उधार देने के बाद तो लोग मानो गायब ही हो जाते है उधार जादू हो न हो लेकिन उससे कम भी नही है

अब ज़रा बताइए ऐसा कोई इंसान होगा भी जो इस तरह की कंडीशन पर खरा उतरता होगा हमें तो नही लगता है

ये लीजिये जनाब इससे पहले कि आप इनसे उधार मांगे इससे पहले ही इन्होने तो अपना दुखड़ा सुनाना शुरू कर दिया चलाओ जो है सो है

ये लो इन्होने तो और भी गजब की कंडीशन रख दी है क्योंकि न तो राहुल बाबा कभी प्रधानमंत्री बनेगें और न ही इन्हें कभी उधार देने के लिए मजबूर होना पड़ेगा

इसे भी पढ़े: सामने आया सबसे बड़ा राज, जानिए क्यों सफ़ेद रंग के होते है हवाई जहाज?

आगे वाले भाई साब तो और भी गजब है इन्होने तो उधार मांगते ही आपको ही पहचानने से मना कर दिया

अब जरा इसे भी देख लीजिये इसे कहते है चाशनी में भिगोकर के मारना, ऐसी लाइन देखकर के तो ग्राहक खुद ही शर्म के मारे उधार नही मांगेगा और ये बात फैक्ट है

इन्होने तो पूरा पेम्पलेट ही छपवा दिया है जिससे कि पता चलता है ये उधार के कितने बड़े घोर विरोधी है आप तो कभी गलती से भी इनसे उधार का सामान न मांग लेना

अगर दुनिया को उधार से दिक्कत है और मजाक बनाती है तो इससे बेहतर है आप और ज्यादा मेहनत करे और ऐसी करे कि किसी से उधार मांगने की नौबत ही न आये

Back to top button