नहीं जानते होंगे आप नीम की दातुन करने के ये… फायदे

हमारे बड़े-बुजुर्ग आज भी दांतों की सफाई के लिए नीम के दातुन का प्रयोग करते हैं। दातुन के फायदों को प्राकृतिक चिकित्सा में भी उपयोगी माना गया है। जानते हैं इसके प्रयोग और फायदों के बारे में

नीम की दातुन बनाने के लिए उस टहनी का प्रयोग करें जो सूखी हुई ना हो। इसे अच्छी तरह से पानी से धो लें। फिर इसके एक सिरे को दांतों से अच्छी तरह चबाते हुए ब्रिसल्स (टूथब्रश के रेशे) बनाएं
जब आप दातुन बनाने के लिए दांतों से टहनी को चबाते हैं तो उस समय जो रस मुंह में बनते हैं उन्हें थूके नहीं बल्कि निगल लें। इससे आंतों की सफाई और ब्लड प्यूरीफाई होता है, साथ ही त्वचा संबंधी रोग भी नहीं होते।
दातुन को ऊपर के दांतों में ऊपर से नीचे की ओर और नीचे के दांतों में नीचे से ऊपर की ओर करें। इससे आपके मसूड़े मजबूत होंगे और पायरिया की समस्या नहीं सताएगी। नीम की दातुन नेचुरल माउथफ्रेशनर का भी काम करती है जिससे मुंह से दुर्गंध नही आती। दातुन को आप पांच मिनट से लेकर 15 मिनट तक कर सकते हैं।
अगर आप दातुन करने के बाद एक से दो मिनट कुल्ला नहीं करते हैं तो इसका प्रभाव ज्यादा होता है। सुबह व रात को दो बार दातुन की जा सकती है।