ब्रा पहंनना आपको पड़ सकता हैं भारी जान लें इसके साइड-इफेक्टस

अक्सर लड़कियाँ अपने ब्रैस्ट की साइज बनाये रखने के लिए छोटे कप साइज के ब्रा पहनती है।  इसके अलावा उन्हें लगता है कि दिनभर ब्रा पहनना, अच्छी फिगर के लिए जरूरी है। लेकिन ये दोनों ही बातें पूरी तरह से गलत हैं। शायद आपको पता न हो लेकिन चौबिस घंटे ब्रा पहनना खतरनाक हो सकता है। 

दिन-रात ब्रा पहनने के साइड-इफेक्ट

ब्रेस्ट पेन : जो महिलाएं दिनभर ब्रा पहने रखती हैं उन्हें अक्सर ब्रेस्ट पेन की शिकायत हो जाती है। खासतौर पर उन महिलाओं को जो सही साइज की ब्रा नहीं पहनतीं है।

ब्लड सर्कुलेशन होता है प्रभावित : चौबिस घंटे ब्रा पहने रहने से ब्लड सर्कुलेशन भी प्रभावित होता है। कई बार ब्रा के बहुत अधिक टाइट होने से ब्रेस्ट टिशू के डैमेज होने का खतरा भी रहता है।

स्किन इरिटेशन : 24 घंटे ब्रा पहनने से आपको स्किन इरिटेशन की समस्या हो सकती है। कभी खुजली, कभी जलन, कभी असहज होना इसके लक्षण हैं।

फंगस के फैलने की आंशका : ब्रा पहनने रहने से हर समय मॉइश्चर बना रहता है। ऐसे में फंगस फैलने की आशंका भी बढ़ जाती है।

Back to top button