आप इन सर्दियों में जा सकते हैं मैसूर ऊटी और कुन्नूर की सैर पर, IRCTC लेकर आया है यह शानदार टूर पैकेज

सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में कई सारे लोग बाहर घूमने का प्लान बनाते हैं। सर्दियों के मौसम में कई सारे लोग पहाड़ों पर बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए जाते हैं। लेकिन, पहाड़ों के अलावा भी सर्दियों के लिहाज से कई सारी ऐसी जहगें हैं, जहां घूमने जाया जा सकता है। इन्हीं जहगों में से एक है भारत के दक्षिण में, स्थित राज्य कर्नाटक। आप इन सर्दियों में कर्नाटक के मैसूर, ऊटी और कुन्नूर की सैर पर जा सकते हैं। प्राकृतिक नजारों से भरपूर यह तीनों जगहें हमेशा से ही बड़ी संख्या में सैलानियों को लुभाती रही हैं।

कर्नाटक की इन तीनों ही जहगों की सैर करने का मन बना रहे सैलानियों के लिए IRCTC बेहद ही शानदार एयर टूर पैकेज की पेशकश कर रहा है। IRCTC ने अपने इस टूर पैकेज को SOUTHERN SOJOURN – MYSORE OOTY & COONOR नाम दिया है। आइए जानते हैं इस टूर पैकेज की सारी डिटेल।

यात्रा का कार्यक्रम

यात्रा की शुरुआत कोलकाता के नेता जी सुभाष चंद्र बोस हवाई अड्डे से होगी। कोलकाता से सैलानी बैंगलुरु के लिए उड़ान भरेंगे। बैंगलुरु हवाई अड्डे पर लैंड करने के बाद यात्री रोड के जरिए मैसूर के लिए रवाना हो जाएंगे। मैसूर पहुंचने पर यात्रियों को होटल में रुकवाया जाएगा, वहां पर सैलानी दोपहर का लंच और रात का डिनर इंज्वाय करेंगे। अगली सुबह यात्री नाश्ता करके मैसूर पैलेस घूमने के लिए जाएंगे, उसके बाद दोपहर का भोजन करके यात्री वृंदावन गार्डन और नंदी मंदिर की सैर करेंगे। इसके बाद सैलानी वापस होटल लौट आएंगे और रात का आराम करेंगे।

इसके अलगे दिन सैलानी मुदुमलाई जंगल से होते हुए ऊटी के लिए निकल जाएंगे। यह जगह नीलगिरि की खूबसूरत पहाड़ियों के बीच बसी हुई है। ऊटी में ही विश्व प्रसिद्ध कुरुंजी फूल भी देखने को मिलता है। इस फूल की सबसे खास बात यह है कि, कुरुंजी फूल 12 सालों में केवल एक बार ही खिलता है। ऊटी की सैर करके सैलानी वापस होटल लौट आएंगे और यहां पर रात का आराम करेंगे।

इसके अगले दिन सैलानी नाश्ते के बाद बॉटनिकल गार्डन और ऊटी झील की सैर करेंगे। फिर दोपहर के लंच के बाद यात्री कुन्नूर की यात्रा के लिए निकल जाएंगे। कुन्नूर अपने बेहद ही खूबसूरत नजारों और चाय के बागानों के लिए मशहूर है। कुन्नूर की सैर के बाद यात्री वापस होटल ऊटी लौट आएंगे। ऊटी में रात का आराम फरमाने के बाद सैलानी अगले दिन नाश्ता करके बैंगलुरू एयरपोर्ट से वापस कोलकाता के लिए उड़ान भरेंगे।

कितने का है यह टूर पैकेज

IRCTC के चार रातों और 5 दिन वाले इस एयर टूर पैकेज के लिए आपको 25,460 रुपए खर्च करने होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button