आप भी पा सकते है Jio के द्वारा iPhone 7, बस करना होगा ये आसन काम

Flipkart बिग बिलियन डेज की सेल में अब एक हफ्ते से भी कम का समय बचा है, इससे पहले फ्लिपकार्ट पर एक कॉन्टेस्ट चल रहा है, जिसका नाम ‘फ्लिपकार्ट जियो खेलो धन धना धन कॉन्टेस्ट’ है. इसमें आप हर रोज एक iPhone जीतने का मौका दिया जा रहा है.

आप भी पा सकते है Jio के द्वारा iPhone 7, बस करना होगा ये आसन काम

रिलायंस रिटेल लिमिटेड द्वारा चलाया गया ये कॉन्टेस्ट 6PM 13 सितंबर से शुरू हो गया है और 24 सितंबर 2017 को खत्म हो जाएगा. जो बैनर फ्लिपकार्ट पर लगाया गया है उसके मुताबिक, इस कॉन्टेस्ट के हर विजेता को Apple iPhone 7 या JioFI डिवाइस जितने का मौका मिलेगा.

इस कॉन्सेस्ट में शामिल होने के लिए कुछ स्टेप्स हम यहां आपको बता देते हैं. सबसे पहले आपको फ्लिपकार्ट ऐप डाउनलोड करना होगा, फिर जियो खेलो धन धना धन कॉन्टेस्ट के बैनर पर क्लिक करना होगा. इसके बाद नीचे आकर ‘क्लिक हियर टू सब्सक्राइब टू जियो’ पर क्लिक करना होगा. यहां आपको कुछ निजी जानकारियां जैसे- नाम, मोबाइल नंबर और पिनकोड देना होगा. इसके बाद ‘आई वांट टू सब्सक्राइब फॉर ए जियो कनेक्शन’ पर क्लिक करना होगा.

इसके बाद आपको कॉन्टेस्ट के नियम और शर्तों पर अपनी सहमति दर्ज करनी होगी. अगले चरण में आपको जो भी सवाल पूछे जाएंगे उनके जवाब देकर इंतजार करना होगा. अगर आप विजेता बनते हैं तो जियो की टीम आपसे खुद संपर्क कर लेगी. सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि कॉन्टेस्ट को खेलने से पहले आप नियम और शर्तें ध्यान से पढ़ लें, क्योंकि आपकी जानकारियां पूरी तरह से जियो के नियंत्रण में रहेंगी.

Back to top button